UP Widow Pension Status: 2026 में यूपी विधवा पेंशन स्टेट्स बिना ओटीपी ऐसे देखें

UP Widow Pension Status:- उत्तर प्रदेश राज्य की विधवा महिलाओं के लिए अच्छी ख़बर है। बता दे कि वह सभी विधवा महिलाएं जिन्होने विधवा पेंशन योजना के लिए आवेदन कर दिया हैं तो वह अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकती है। अगर आप भी विधवा पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती हैं तो आप अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकती है।

आज के इस लेख मे हम आपको वह तरीके बताने जा रहे हैं जिसके माध्यम से आप यूपी विधवा पेंशन योजना स्टेट्स चेक कर सकते है। अगर आप ने हाल ही मे विधवा पेंशन योजना के लिए आवेदन किया हैं और अपने आवेदन की स्थिति देखना चाहते हैं तो आप सही जगह पर है। क्योकि इस लेख मे आप वह पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है जिससे आप आसानी से अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते है।

UP Widow Pension Status

UP Widow Pension Status Check 2026

विधवा पेंशन योजना के अन्तर्गत राज्य की सभी विधवा महिलाओं को मासिक 1000 रुपये पेंशन प्रदान की जाती है। यह पेंशन राशी सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते मे सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है। राज्य की वह महिलाएं जिन्होने इस योजना के अन्तर्गत आवेदन कर दिया है तो वह अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकती है। अगर आप भी इन्ही मे से है तो आपको चिंता करने की आवश्यकता नही है।

क्योकि इस लेख मे हम आपको दो तरीके बताएगें जिनको फॉलो करके आप यूपी विधवा पेंशन योजना स्टेट्स चेक कर सकते है। इसमे पहला तरीका यह है कि आप ओटीपी की मदद से अपने आवेदन की स्थिति देख सकते है। दूसरे आप बिना ओटीपी के अपने रजिस्ट्रेशन नम्बर से आवेदन की स्थिति देख सकते है। दोनो ही तरीके बहुत ही आसान है और आगे विस्तार से बताए गए है। आप इनमे से किसी को भी फॉलो करके आसानी से UP Widow Pension Yojana 2026 Status Check कर सकते है।

UP Widow Pension Status 2026 Highlight

आर्टिकलUP Widow Pension Status
योजना का नामविधवा पेंशन योजना
शुरू की गईराज्य सरकार द्वारा
सम्बन्धित विभागसमाज कल्याण विभाग
राज्यउत्तर प्रदेश
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य की विधवा महिलाएं
उद्देश्यवित्तीय सहायता प्रदान करना
लाभमासिक पेंशन प्रदान करना
पेंशन राशी1000 रुपये प्रतिमाह
श्रेणीसरकारी योजना उत्तर प्रदेश
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटsspy-up.gov.in

UP Widow Pension Status Check Online 2026

जैसा कि हमने आपको पहले ही अवगत करा दिया है कि UP Widow Pension Status Online आप दो तरीके से कर सकते है। आप अपने मोबाइल नम्बर के माध्यम से विधवा पेंशन योजना का स्टेट्स देख सकते है। इसके लिए आपको ओटीपी वेरिफिकेशन करना होगा। इसके अलावा आप बिना ओटीपी के भी अपना यूपी विधवा पेंशन योजना स्टेट्स चेक कर सकते है। इसमे आपको अपना रजिस्ट्रेशन नम्बर का उपयोग करना होगा। दोनो ही तरीके आसान हैं। अब हम आपको UP Widow Pension Status चेक करने के दोनो ही तरीके विस्तार से बताने जा रहे है जिसके माध्यम से आप आप अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देख सकें।

Read Also :-

UP Widow Pension Status 2026

  • सबसे पहले आपको एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://sspy-up.gov.in/ पर जाना है।
  • आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
UP Widow Pension Status
  • होम पेज पर आपको निराश्रित महिला पेंशन का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको आवेदक लॉगिन का लिंक दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है।
UP Widow Pension Status
  • क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन पेज खुलकर आ जाएगा।
UP Widow Pension Status
  • इसमे आपको पेंशन योजना के सेक्शन मे विधवा पेंशन का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको अगले पेज पर रजिस्ट्रेशन नम्बर तथा रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको ओटीपी भेजे के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दिए गए बॉक्स मे दर्ज करना हैं और कैप्चा कोड दर्ज कर लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने डैशबोर्ड खुलकर आ जाएगा इसमे आपको प्रिंट एप्लिकेशन का विकल्प मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने विधवा पेंशन योजना का स्टेट्स खुलकर आ जाएगा जिसमे आप अपने आवेदन की स्थिति देख सकते है।

बिना ओटीपी विधवा पेंशन योजना का स्टेट्स कैसे देखें?

  • सबसे पहले आपको एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको निराश्रित महिला पेंशन का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको पेंशनर सूची या आवेदन की स्थिति का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको अपना पंजीकरण संख्या दर्ज करनी है।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज कर खोजें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपके आवेदन का स्टेट्स खुलकर आ जाएगा।
  • इस प्रकार आप बिना ओटीपी के अपना UP Widow Pension Status Online आसानी से चेक कर सकते है।

Contact Details

UP Widow Pension Status से जुड़ी अन्य किसी जानकारी या सहायता के लिए आप दिए गए समाज कल्याण विभाग के हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

  • 18004190001

FAQ,s UP Widow Pension Status 2026

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना के लिए पात्रता क्या है?

यूपी विधवा पेंशन योजना के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और पारिवारिक वार्षिक आय 1 लाख 20 हजार रुपये या इससे कम होनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश मे विधवा पेंशन योजना के तहत कितनी राशी मिल रही है?

उत्तर प्रदेश मे फिलहाल इस योजना के अन्तर्गत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की राशी मिल रही है।

क्या विधवा पेंशन योजना की राशी को बढ़ाया जा रहा है?

हां, उत्तर प्रदेश मे इस योजना की राशी को 1000 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है जो 1 अप्रेल 2026 से लागू होगी।

Leave a Comment