Rashtriya Parivarik Labh Yojana 2026: Apply Online, Eligibility, Benefits & Status Check

राज्य सरकार ने गरीब परिवारो के हित के लिए एक योजना को शुरू किय गया है जिसका नाम राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य के गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और उनके जीवन स्तर मे सुधार होगा। इस योजना को National Family Benefit Scheme के नाम से भी जाना जाता है।

NFBS के अन्तर्गत जिन परिवारो ने मुख्य आय वाले व्यक्ति को खो दिया है तो उनको मुआवजे के रुप मे एकमुश्त 30,000 रुपये की धनराशी प्रदान की जाएगी। हालांकि इस मुआवजे का दावा करने के लिए परिवार के किसी व्यक्ति को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। क्योकिं इस योजना के लिए ऑफलाइन पंजीकरण करने का कोई प्रावधान नही है।

Rashtriya Parivarik Labh Yojana

UP Rashtriya Parivarik Labh Yojana 2026

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना को शुरू किया गया है। इस योजना का संचालन समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जाता है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य के गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर परिवारो को 30,000 रुपये आर्थिक मदद प्रदान की जाती है। यह राशी उस परिवार को दी जाती हैं जिसका मुख्य कमाने वाला या एक मात्र कमाने वाले सदस्य की मृत्यु हो जाती है। Rashtriya Parivarik Labh Yojana को साल 2013 मे शुरू किया गया था

जब Rashtriya Parivarik Labh Yojana के अन्तर्गत 20,000 रुपये तक का मुआवजा दिया जाता था। लेकिन साल 2016 मे इस इस राशी को बढ़ाकर 30,000 रुपये कर दिया गया है। राज्य के वह परिवार जो गरीबी रेखा से निचे अपना जीवन यापन करते हैं तो वह सभी इस योजना का लाभ उठा सकते है। उत्तर प्रदेश राज्य के शहरी एंव ग्रामीण दोनो ही क्षेत्रो के नागरिक इस योजना के अन्तर्गत आवेदन के लिए पात्र है।

Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का उद्देश्य

UP Rashtriya Parivarik Labh Yojana 2026 का मुख्य उद्देश्य उन गरीब व आर्थिक रुप से कमजोर परिवारो को वित्तीय सहायता प्रदान करना है जिनके परिवार मे कमाने वाले की मृत्यु हो जाती है। क्योकि उसके बाद घर मे कमाने वाला कोई व्यक्ति नही बचता है। ऐसे मे उसके परिवार को कई सामाजिक व आर्थिक कठिनाईयो का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान मे रखते हुए यूपी सरकार द्वारा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना को शुरू किया गया है।

Rashtriya Parivarik Labh Yojana के अन्तर्गत पीडित परिवारो को एक मुश्त वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी और उनके जीवन स्तर मे सुधार होगा। यह योजना राज्य के नागरिको के लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध होगी जिससे उनको अपनी आर्थिक जरूरतो को पूरा करने के लिए बड़ी राहत मिलेगी।

UP Rashtriya Parivarik Labh Yojana 2026 Highlight

योजना का नामRashtriya Parivarik Labh Yojana
शुरू की गईराज्य सरकार द्वारा
कब शुरू की गईसाल 2013
सम्बन्धित विभागसमाज कल्याण विभाग
राज्यउत्तर प्रदेश
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य के गरीब परिवार
उद्देश्यआर्थिक मदद प्रदान करना
लाभएकमुश्त वित्तीय सहायता
सहायता राशी30,000 रुपये
श्रेणीसरकारी योजना उत्तर प्रदेश
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटnfbs.upsdc.gov.in

राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना की पात्रता

  • Rashtriya Parivarik Labh Yojana के लिए आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय शहरी क्षेत्रो के लिए 56,000 रुपये या इससे कम होनी चाहिए।
  • जबकि ग्रामीण क्षेत्र के लिए पारिवारिक वार्षिक आय 46000 रुपये या इससे कम होनी चाहिए।
  • आवेदक गरीबी रेखा से निचे अपना जीवन यापन करता हो पात्र होगा।
  • Rashtriya Parivarik Labh Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए मृत्यु की तिथि से एक वर्ष के भीतर आवेदन करना अनिवार्य है।
  • राज्य मे एक मात्र कमाने वाले मृतक का परिवार इस योजना के लिए पात्र होगा।
  • आवेदक के पास एकल बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक हो और बैंक खाते की डीबीटी सर्विस एक्टिव हो।

UP Mahila Samarthya Yojana

यूपी राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के लाभ

  • Rashtriya Parivarik Labh Yojana गरीब परिवारो को वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
  • एक मात्र कमाने वाले मृतक व्यक्ति का परिवार इस योजना का लाभ उठा सकते है।
  • Rashtriya Parivarik Labh Yojana के तहत प्रति परिवार एकमुश्त 30,000 रुपये मुआवजा दिया जाएगा।
  • जिससे वह परिवार अपना अच्छे से पालन पोषण कर सकेगा।
  • यह राशी सीधे आवेदक के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से जमा किया जाता है।
  • आवेदक को यह धनराशी आवेदन करने से 45 दिन के भीतर प्रदान की जाएगी।
  • राज्य के शहरी एंव गावं के कमजोर परिवारो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • यह योजना गरीब वर्ग के लोगो को वित्तीय मदद प्रदान करेगी जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मे सुधार होगा।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त कर लाभार्थी परिवार अपनी दैनिक जरूरतो को बिना किसी आर्थिक तंगी के पूरा कर सकेंगे।
  • जिससे उनकी सामाजिक व आर्थिक स्थिति मे सुधार होगा और वह सशक्त एंव आत्मनिर्भर बनेंगे।

जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • BPL राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मुखिया का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana

राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना मे आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको NFBS की आधिकारिक वेबसाइट https://nfbs.upsdc.gov.in/ पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
Rashtriya Parivarik Labh Yojana
  • होम पेज पर आपको मेन्यु मे आवेदन के सेक्शन मे नया पंजीकरण का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
Rashtriya Parivarik Labh Yojana
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा जिसमे आपको अपने जिले और क्षेत्र का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको पूछी गई जानकारी जैसे कि अपना नाम, लिंग, पिता का नाम, जन्म तिथि, श्रेणी और मोबाइल नम्बर आदि दर्ज करना है।
  • इतना करने के बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज कर Verify Mobile No and Sand OTP के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दिए गए बॉक्स मे दर्ज करना हैं और वेरिफाई के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • सभी जानकारी सत्यापित हो जाने के बाद आपके राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपको आवेदन की एक रशीद प्राप्त होगी जिसे आपको प्रिंट कर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • इस प्रकार आप Rashtriya Parivarik Labh Yojana के अन्तर्गत आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

आवेदन की स्थिति कैसे देखें?

  • सर्वप्रथम आपको समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
NFBS
  • होम पेज पर आपको निचे आवेदन पत्र की स्थिति का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना मोबाइल नम्बर और पंजीकरण नम्बर दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज कर ओटीपी भेजे के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको अगले पेज पर दर्ज करना है और वेरिफाई के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति खुलकर आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप आसानी से अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देख सकते है।

लाभार्थी का विवरण कैसे देखें?

  • सबसे पहले आपको समाज कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा
  • होम पेज पर आपको जिलेवार लाभार्थियो का विवरण का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको अपने जिले, तहसील का चयन करना है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको अपने ब्लॉक व पंचायत का चयन करना है।
  • इतना करने की आपके सामने जिलेवार लाभार्थियो का विवरण खुलकर आ जाएगा।

महत्वपूर्ण लिंक –

विवरणलिंक
शासनादेशClick Here
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशClick Here

सम्पर्क विवरण

अगर आप Rashtriya Parivarik Labh Yojana से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

  • हेल्पलाइन नम्बर – 0522-3538700

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या Rashtriya Parivarik Labh Yojana सभी के लिए है?

नहीं, यह योजना केवल उन परिवारो के लिए हैं जो गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन करते है।

यह योजना किन परिवारो पर लागू होगी?

यह योजना परिवार के कमाने वाले व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके आश्रितो पर लागू होगी।

क्या Rashtriya Parivarik Labh Yojana के अन्तर्गत ऑफलाइन आवेदन भी किया जा सकता है?

हां, इस योजना के अन्तर्गत आप ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको अपने सभी दस्तावेज़ो के साथ सम्बन्धित जिले के समाज कल्याण विभाग कार्यालय जाना होगा।

Leave a Comment