Rail Kaushal Vikas Yojana Online Apply 2026 : Eligibility, Training Details & Selection Process

भारतीय रेल मंत्रालय द्वारा युवाओं को रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए रेल कौशल विकास योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत देश के शिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोज़गार उपलब्ध कराया जाएगा। वह युवा जो पढ़े लिखे होने के बाद भी बेरोज़गार है तो वह Rail Kaushal Vikas Yojanaके अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन के पश्चात चयनित युवाओं को 100 घंटो का मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा।प्रशिक्षण पूरा होने के बाद वह युवाओ को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

रेल कौशल विकास प्रमाण पत्र की मदद से प्रशिक्षित युवा किसी भी कंपनी मे आसानी से रोज़गार प्राप्त कर सकते है। हालांकि Rail Kaushal Vikas Yojana 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए है। इच्छुक अभ्यार्थी रेल कौशल विकास योजना की आधिकारिक वेबसाइट railkvy.indianrailways.gov.in पर जाकर आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और लाभ उठा सकते है।

Rail Kaushal Vikas Yojana

रेल कौशल विकास योजना क्या है

भारत सरकार साल 2015 मे द्वारा रेल कौशल विकास योजना को शुरू किया गया हैं। भारतीय रेल मंत्रालय द्वारा Rail Kaushal Vikas Yojanaका संचालन किया जाता है।यह योजना भारतीय रेलवे का एक अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम हैं जो प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अन्तर्गत आता है। इस योजना के अन्तर्गत युवाओं को उनके द्वारा चुने गए एक विशिष्ठ ट्रेड मे 3 सप्ताह योनी 18 दिनो का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा हो जाने के बाद अभ्यार्थियो को एक प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

अभ्यार्थी योजना मे उपलब्ध 16 ट्रेडो मे से किसी एक का भी चयन कर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है। रेल कौशल विकास योजना के अन्तर्गत अगले तीन वर्षो मे देश के 50,000 बेरोज़गार युवाओं को प्रशिक्षित कर रोज़गार देने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक इस योजना के तहत 9515 उम्मीदवारो का नामांकन कराया जा चुका हैं और 6396 उम्मीदवार सफलतापूर्वक अपना प्रशिक्षण पूरा कर चुके है।

PM Berojgari Bhatta Yojana

रेल कौशल विकास योजना का उद्देश्य

रेल मंत्रालय द्वारा शुरू की गई रेल कौशल विकास योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनकी रूची के ट्रेड मे प्रशिक्षित कर रोज़गार प्रदान करना है। Rail Kaushal Vikas Yojana के अन्तर्गत रेल मंत्रालय बेरोज़गार युवाओं को मुफ्त कौशल प्रशिक्षण देकर रोज़गार के लिए सक्षम बनाएगा। इस योजना के तहत युवाओं को रोज़गार देकर देश मे बेरोज़गारी दर को कम करने का प्रयास किया गया है। यह योजना पूर्ण रुप से निशुल्क हैं जो प्रशिक्षित अभ्यार्थियो को रोज़गार दिलाने मे सहायता करेगी। इस के अलावा इस योजना के अन्तर्गत अभ्यार्थियो को स्वरोज़गार के लिए भी तैयार किया जाएगा।

मुख्य तथ्य Rail Kaushal Vikas Yojana

योजना का नामRail Kaushal Vikas Yojana
शुरू की गईकेन्द्र सरकार द्वारा
कब शुरू की गईसाल 2015
सम्बन्धित विभागरेल मंत्रालय
वर्ष2026
लाभार्थीबेरोज़गार युवा
उद्देश्ययुवाओं को रोज़गार के लिए सक्षम बनाना
लाभमुफ्त प्रशिक्षण एंव रोज़गार के अवसर
श्रेणीकेन्द्रीय सरकारी योजना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटrailkvy.indianrailways.gov.in

पात्रता मापतंड

  • Rail Kaushal Vikas Yojana के लिए आवेदक भारतीय मूल का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक एक शिक्षित व बेरोज़गार युवा होना चाहिए।
  • आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक शारीरिक व मानसिक रुप से स्वस्थ होना चाहिए।
  • आवेदक के पास पहले से कोई नौकरी या रोज़गार नही होना चाहिए।

रेल कौशल विकास योजना के लाभ

  • Rail Kaushal Vikas Yojana के तहत युवाओं को मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • इस योजना के तहत प्रशिक्षण पूरा कर युवा किसी भी कंपनी मे रोज़गार प्राप्त कर सकते है।
  • भारतीय रेलवे द्वारा इसके लिए 92 प्रशिक्षण केन्द्र विकसित किए गए है।
  • किसी भी परिस्थिति मे प्रशिक्षण संस्था द्वारा अभ्यार्थियो को किसी भी प्रकार का भत्ता नही दिया जाएगा।
  • यह योजना युवाओं को कौशल और आत्मनिर्भर बनाने मे मदद करेगी।
  • जबकि भोजन व आसाव की सुविधा अभ्यार्थियो को स्वंय करनी होगी।
  • युवाओं को प्रशिक्षण केवल दिन के समय मे ही दिया जाएगा।
  • प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारो के लिए 75% उपस्थिति अनिवार्य है।

PM Vishwakarma Yojana Registration Online

जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • पेन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट
  • चिकित्सा स्वास्थ्य प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

रेल कौशल विकास योजना की विशेषताएं

  • यह योजना युवाओं को प्रशिक्षण के आधार पर रेलवे मे रोज़गार देने का कोई भी दावा नही करती है।
  • इस योजना के अन्तर्गत किसी भी प्रकार के आरक्षण की व्यवस्था नही है।
  • इस योजना के तहत चयन पूरी तरहा से योग्यता के आधार पर होगा।
  • प्रशिक्षण मे उत्तीर्ण होने के लिए अभ्यार्थियो को लिखित परीक्षा मे 55% और व्यवहारिक परीक्षा मे 60% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
  • प्रशिक्षण के दौरान उम्मीदवारो द्वारा किसी भी प्रकार की क्षति पहुँचाने पर वह क्षतिपूर्ति के लिए उत्तरदायी होगें।

चयन प्रक्रिया

Rail Kaushal Vikas Yojana के अन्तर्गत पात्र उम्मीदवारो का चयन पूर्ण रुप से उनकी योग्यता के आधार पर किया जाएगा। अभ्यार्थियो के कक्षा 10वीं मे प्राप्त प्रतिशत अंक के आधार पर तैयार मेरिट सूची के आधार पर चयन होगा।

रेल कौशल विकास योजना के अन्तर्गत उपलब्ध ट्रेड सूची

Rail Kaushal Vikas Yojana के अन्तर्गत उपलब्ध विभिन्न ट्रेड की सूची इस प्रकार है।

  • ऐसी मैकेनिक
  • कारपेंटर
  • कंप्यूटर बेसिक
  • सीएसएसएल
  • इलेक्ट्रिकल
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एंव इंस्ट्रूमेंटेशन
  • टेक्निशियल
  • वेल्डिंग
  • आईटी बेसिक
  • ट्रैक बिछाना
  • फिटर
  • मशीनिस्ट
  • बढ़ई
  • कंक्रीटिंग
  • विद्युत आदि।

रेल कौशल विकास योजना के अन्तर्गत आवेदन कैसे करे?

  • सबसे पहले आपको रेल कौशल विकास योजना की आधिकारिक वेबसाइट (railkvy.indianrailways.gov.in) पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको दाई और Sing In/Sing Up का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अगले पेज पर Don’t have an Account? Sing Up के लिंक पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नम्बर, ईमेल आईडी, जन्म तिथि व आधार कार्ड नम्बर आदि को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको अपना एक पासवर्ड क्रीएट कर लेना है।
  • इसके बाद आपको Sing Up के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इतना करने के बाद आपको वापस होम पेज पर आना है और Login के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा जिसे आपको अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड दर्ज करना हैं और कैप्चा कोड दर्ज लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • लॉगिन करते ही आपके सामने रेल कौशल विकास योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको आवेदन की एक रशीद प्राप्त होगी जिसे आपको डाउनलोड कर प्रिंट कर लेना है और अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • इस प्रकार आप रेल कौशल विकास योजना के अन्तर्गत आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सम्पर्क विवरण

अगर आप Rail Kaushal Vikas Yojana से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप रेल कौशल विकास योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते है।

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या Rail Kaushal Vikas Yojana के अन्तर्गत आवेदन प्रक्रिया नि:शुल्क है?

हां, Rail Kaushal Vikas Yojana के अन्तर्गतआवेदन प्रक्रिया, प्रशिक्षण एंव प्रशिक्षण प्रमाण पत्र आदि पूरी तरहा से नि:शुल्क है।

क्या इस योजना के तहत अभ्यार्थियो को प्रशिक्षण भत्ता भी दिया जाएगा?

नहीं, इस योजना के अन्तर्गत अभ्यार्थियो को प्रशिक्षण भत्ता दिए जाने का प्रावधान नही है।

Leave a Comment