PM Svanidhi Credit Card: 2026 मे क्रेडिट कार्ड लेना हुआ आसान, जानिए कौन होगा पात्र

PM Svanidhi Credit Card Apply:- केन्द्र सरकार द्वारा देश के स्ट्रीट वेंडरो के लिए पीएम स्वनिधि कार्ड योजना को शुरू किया गया है। इस योजना को प्रधानमंत्री स्ट्रीट-वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना के नाम से भी जाना जाता है। PM Svanidhi Credit Card के माध्यम से रेहड़ी पठरी वालो को क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।

इस कार्ड की सहायता से आसान तरीके से बिना किसी गारंटी लोन या पैसा मुहैया कराया जाएगा जिससे वह अपने रोजमर्रा के काम की आवश्यकताओं को पूरा कर सकते है। अगर आप भी रेहड़ी-पठरी या चंपारण स्टॉल लगाते हैं तो आपके लिए यह एक कमाल की योजना है। क्योकि अब से क्रेडिट कार्ड आम गरीब रेगड़ी-पठरी वालो के हाथ मे भी दिखेगा। तो चलिए इसके बारे  विस्तार से जान लेते है।

PM Svanidhi Credit Card

PM Svanidhi Credit Card Yojana 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 23 जनवरी 2026 यानी शुक्रवार के दिन केरल से क्रेडिट कार्ड योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से स्ट्रीट वेंडरो यानी रेहड़ी पठरी वालो को बिना किसी गारंटी व कागजी प्रक्रिया के आसानी से लोन उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे उनको सूदखोरो और दलालो से मुक्ति मिलेगी और वह अपनी रोजमर्गा के जरूरतो को बिना किसी आर्थित समस्या के पूरा कर सकेंगे।

बता दे कि कोरोना काल मे प्रधानमंत्री श्री नेरन्द्र मोदी ने पीएम स्वनिधि योजना की शुरूआत की थी इस योजना के अन्तर्गत स्ट्रीट वेंडरो को बिना गारंटी के 50 हजार रुपये तक का लोन देने का प्रावधान है। अब इस योजना के अन्तर्गत क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी उपलब्ध करा दी गई है।

What is PM Svanidhi Credit Card

PM Svanidhi Credit Card के अन्तर्गत उपयोगकर्ताओ को RuPay क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी गई है। इस कार्ड की मदद से स्ट्रीट वेंडर्स क्रेटिड की सुविधा का लाभ उठा सकते है और बाद मे चुका भी सकते है। यह क्रेडिट कार्ड सामान्य क्रेडिट कार्ड की तरहा ही काम करेगा। इस कार्ड की सहायता से स्ट्रीट वेंडरो को 20 से 50 दिनो तक के लिए बिना ब्याज के पैसा मिलेगा।

PM Svanidhi Credit Card Yojana Objective (उद्देश्य)

पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड योजना का मुख्य उद्देश्य सड़क विक्रेताओं को किफायी और आसान ऋण की सुविधा प्रदान करना हैं ताकि वह दलाल और सूदखोरो के चंगुल मे न फंसे और अपने काम को आगे बढ़ा सके। इस योजना के तहत जो स्ट्रीट वेंडर समय से पैसा चुका देते हैं तो उनको आगे बढ़ने के लिए और अवसर प्रदान किए जाएगें। जिससे रेहड़ी-पठरी वालो की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी साथ उनको दीर्घकालिक समाधान प्राप्त होगा।

PM Svanidhi Credit Card Key Highlight

आर्टिकलPM Svanidhi Credit Card
योजना का नामपीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड योजना
शुरू की गईप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा
कब शुरू की गई23 जनवरी 2026
सम्बन्धित विभागआवास व शहरी मामले विभाग
राज्यसम्पूर्ण भारतवर्ष
वर्ष2026
लाभार्थीदेश के रेहड़ी-पठरी वाले छोटे व्यापारी
उद्देश्यआसान ऋण की सुविधा प्रदान करना
लाभबिना कागजी कार्यवाही व गारंटी के ऋण सुविधा
श्रेणीकेन्द्रीय सरकारी योजना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटpmsvanidhi.mohua.gov.in

Eligibility Criteria (पात्रता मापतंड)

  • PM Svanidhi Credit Card के लिए आवेदक भारतीय मूल का नागरिक होना चाहिए
  • स्ट्रीट वेंडर/रेहड़ी पठरी वाले छोटे व्यापारी इसके लिए पात्र होंगे।
  • आवेदक की आयु 21 से 65 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
  • आवेदक किसी लोन या क्रेडिट कार्ड का डिफॉल्टर नही होना चाहिए।
  • पीएम स्वनिधि योजना के तहत लिया गया दूसरा लोन भी समय से चुकाया जाता हैं और तीसरे के लिए पात्र हैं तो PM Svanidhi Credit Card के लिए पात्र होगें।
  • पीएम स्वनिधि योजना के तहत तीसरा लोन भी ले लिया है तो भी क्रेडिट कार्ड के लिए पात्र होगे।

PM Svanidhi Credit Card Properties

  • पीएम स्वनिधि योजना के तहत स्वनिधि क्रेडिट कार्ड दिए जाएगें।
  • स्वनिधि क्रेडिट कार्ड से आप 30 हजार रुपये तक ले सकते है।
  • इस कार्ड की सीमा शुरू मे 10 हजार रुपये होगी जिसे बाद मे बढ़ाया जा सकता है।
  • क्रेडिट कार्ड से लिए गए पैसो 20 से 50 दिनो के भीतर चुकाना होगा।
  • अगर समय पर पैसा चुकाया जाता हैं तो उन पैसो पर ब्याज नही देना होगा।
  • स्वनिधि क्रेडिट कार्ड की वैधता 5 साल के लिए होगी जो UPI ID से लिंक होगा।
  • इस क्रेडिट कार्ड से कोई भी बिल भुगतान किया जा सकता है।
  • पीएम स्वनिधि कार्ड बनवाने के लिए आप ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते है।
  • इस क्रेडिट कार्ड के खर्च को EMI पर भी बदला जा सकता हैं जो न्यूनतम 2500 रुपये होना चाहिए।
  • इस कार्ड की EMI पर 1.5 % से अधिक ब्याज नही लगेगा।

It’s Not Work PM Svanidhi Credit Card

  • शराब खरीदना
  • विदेश के लिए टिकट बुक करना
  • कार किराए पर लेना
  • इंटरनेशनल होटल या चेन बुक करना
  • डिजिटल बिज़नेस करना आदि।

Require Documents (जरूरी दस्तावेज़)

  • आधार कार्ड
  • पेन कार्ड
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • वेंडिंग प्रमाण पत्र
Read Also :- Latest Central Govt Schemes

How to Apply PM Svanidhi Credit Card

  • सबसे पहले आपको पीएम स्वनिधि पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट (pmsvanidhi.mohua.gov.in) पर जाना है।
  • होम पेज पर आपको निचे कि ओर Apply Credit Card का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
PM Svanidhi Credit Card
  • अब आपके सामने लॉगिन पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको अपना मोबाइल नम्बर दर्ज करना हैं इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज कर Request OTP के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
PM Svanidhi Credit Card
  • अब आपके पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दिए गए बॉक्स मे दर्ज करना है और वेरिफाई कर लेना है।
  • अब आपके सामने आपका डैशबोर्ड खुलकर आ जाएगा जिसमे आपसे पूछा जाएगा कि आपके पास आधार कार्ड है या नही।
  • इसके बाद आपको अपनी तीन मे से कोई एक वेंडर कैटेगरी का चयन करना है और उससे सम्बन्धित रजिस्ट्रेशन नम्बर को पंजीकृत करना है।
  • इतना करते ही आपके सामने क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है
  • इसके बाद आपको अपने बैंक खाते का चयन करना हैं जहां पर आपका खाता है।
  • अब आपको अपने आधार कार्ड नम्बर से वायोमैट्रिक वेरिफिकेशन कर लेना है और ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर लेनी है।
  • इस प्रकार आप पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Track Application

  • सबसे पहले आपको इसकी PM Svanidhi Credit Card आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने इसका होम पेज खुलकर आएगा
  • होम पेज पर आपको Know Your Application Status का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
PM Svanidhi Credit Card
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलेग जिसमे आपको अपना आवेदन संख्या व मोबाइल नम्बर दर्ज करना है।
  • इतना करने के बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको निर्धारित बॉक्स मे दर्ज करना है और Search के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति खुलकर आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप अपने पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड के आवेदन की स्थिति ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते है।

सम्पर्क विवरण

अगर आप पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

  • हेल्पलाइन नम्बर – 9321702101

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

PM Svanidhi Credit Card की कितनी सीमा है?

PM Svanidhi Credit Card की सीमा शुरूआत मे 10 हजार रुपये होगी। हालाकि इसे बाद मे 30 हजार रुपये तक बढ़ाया जा सकता है।

क्या यह कार्ड इंटरनेशन ट्रांसजेक्शन के लिए भी वैध होगा?

नहीं यह कार्ड केवल भारत मे ही ट्रांसजेक्शन के लिए वैध होगा।

पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड के लिए कितनी फीस देनी होगी?

इस क्रेडिट कार्ड के लिए आपको कोई फीस नही देनी होगी और नही बैंक आपसे कोई फीस वसूलेगा क्योकि यह कार्ड आजीवन फ्री कार्ड है।

इस कार्ड के भुगतान के लिए लेट फीस कितनी होगी?

यह फीस बैंक और उसके नियमो पर निर्भर करता है।

Leave a Comment