केन्द्र सरकार द्वारा देश के शिक्षित बेरोज़गार युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए एक योजना को शुरू किया गया है। इस योजना का नाम प्रधानमंत्री इंटर्शनशिप योजना है। PM InternshipYojana के अन्तर्गत देश के युवाओं को भारत की शीर्ष 500 कंपनियो मे इंटर्नशिप का अवसर प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा PM Internship Scheme 2026 के अन्तर्गत छात्रो को रोज़गार क्षमता और सीखने को बढ़ावा देने के लिए मासिक 5000 रुपये स्टाईपेंड और 6000 रुपये एकमुश्त राशी भी दी जाएगी।
इस योजना के अन्तर्गत हर साल देश के लगभग 1.25 लाख युवाओं प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। पीएम इंटर्नशिप योजना कौशल विकास और रोज़गार के बड़े दृष्टिकोण का हिस्सा है जिससे देश के शिक्षित व बेरोज़गार युवाओं को विभिन्न क्षेत्रो मे वास्तविक कार्यो का अनुभव प्राप्त होगा। हालांकि इस योजना के तीसरे चरण की शुरूआत हो चुकी हैं और इसकी अन्तिम तिथि 22 अप्रेल 2026 है। इच्छुक व पात्र अभ्यार्थी पीएम इंटर्शनशिप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

क्या है PM Internship Scheme 2026
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा बजट सत्र 2024 मे पीएम इंटर्शनशिप योजना की घोषणा की गई थी। हालांकि 03 अक्टूबर 2024 को PM Internship Scheme का शुभारंभ किया गया है। PM Internship Scheme 2026 के अन्तर्गत देश के शिक्षित बेरोज़गार युवाओं को भारत की टॉप कंपनियो मे 1 वर्ष की इंटर्नशिप प्रदान की जाएगी। इसमे 6 महीने का व्यवहारिक कौशल प्रशिक्षण भी शामिल है। इस योजना के अन्तर्गत युवाओं को यात्रा, गैस तेल, बैंकिंग एंव वित्तीय सेवाएँ, स्वचालन एंव ऊर्जा जैसे विभिन्न क्षेत्रो मे वास्तविक व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस योजना से देश के युवाओं को बहुमूल्य अनुभव प्राप्त होगा जिससे युवाओं को मह्तवपूर्ण नेटवर्क बनाने और रोज़गार के अवसरो का विस्तार करने मे सहायता मिलेगी। इस कार्यक्रम मे भाग लेने वाली कंपनियो का चयन पिछले तीन वर्षो मे उनके सीएसआर व्यय के आधार पर किया गया है। हालांकि कंपनियो की भागीदारी स्वैच्छिक है लेकिन कॉर्पोरेट मामलो के मंत्रालय से अनुमोदन के बाद कंपनियां बैंक और वित्तीय संस्थाएं इसमे शामिल हो सकते है।
Overview PM Internship Scheme 2026
| योजना का नाम | PM Internship Scheme 2026 |
| शुरू की गई | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा |
| कब शुरू की गई | 03 अक्टूबर 2024 |
| सम्बन्धित विभाग | कॉर्पोरेट मामले मंत्रालय |
| राज्य | सम्पूर्ण भारत |
| वर्ष | 2026 |
| लाभार्थी | देश के शिक्षित वे बेरोज़गार नागरिक |
| उद्देश्य | कौशल विकास व रोज़गार के अवसर प्रदान करना |
| लाभ | शीर्ष कंपनियो मे इंटर्नशिप का अवसर व स्टाईपेंड |
| इंटर्नशिप अवधि | 1 वर्ष + 6 महीने व्यवहारिक प्रशिक्षण |
| स्टाईपेंड राशी | प्रतिमाह 5,000 प्रतिमाह + 6,000 एकमुश्त |
| श्रेणी | केन्द्रीय सरकारी योजना |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | pminternship.mca.gov.in |
पात्रता मापतंड
- PM Internship Scheme के लिए आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 21 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आरक्षित वर्ग के युवाओ को आयु मे छुट दी जाएगी।
- आवेदक पूर्णकालिक रोज़गार मे संलग्न नही होना चाहिए।
- आवेदक पूर्ण कालिक शिक्षा न प्राप्त कर रहा हो पात्र होगा।
- आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए।
- आवेदक के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी मे या आयकर दाता नही होना चाहिए।
- आवेदक के पास एकल बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक हो और बैंक खाते की डीबीटी सर्विस इनेबल हो।
PM Yashasvi Scholarship Scheme
पीएम इंटर्नशिप योजना के लाभ
- यह योजना युवाओं को पेशेवर कार्य का व्यवहारिक अनुभव प्रदान करेगी।
- देश की शीर्ष कंपनियां इसमे भागीदार होगी।
- जहां युवाओं को एक वर्ष का कौशल प्रशिक्षण व 6 महीने का व्यवसायिक इंटर्नशिप कराई जाएगी।
- इंटर्नशिप के दौरान युवाओं को 5,000 रुपये मासिक आय भी प्रदान की जाएगी।
- मासिक आय के अलावा 6,000 रुपये का एक मुश्त भुगतान भी प्रदान किया जाएगा।
- यह राशी सीधे अभ्यार्थियो के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
- इंटर्शनशिप पूरी हो जाने के बाद युवाओं को एक प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
- जिससे वह भविष्य मे आसानी से रोज़गार प्राप्त कर सकते है।
- PM Internship Scheme से युवाओ के कौशल मे वृद्धि होगी और उनको रोज़गार के अवसर प्राप्त होगें।
- यह योजना भारत के सभी जिलो मे उपलब्ध है।
- देश के सभी वर्ग के नागरिक इस योजना के अन्तर्गत आवेदन कर सकते है।
चयन प्रक्रिया
PM Internship Scheme के अन्तर्गत आपका आवेदन स्वीकृत हो जाने के बाद भाग लेने वाली कंपनियो को भेजा जाएगा। यह कंपनियां योग्यता और आवश्यकताओ के आधार पर उम्मीदवारो की समीक्षा और चयन करेगी। चयन होने के बाद आपको ऑनलाइन साक्षात्कार या अतिरिक्त मूल्यांकन दौर के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन आपके प्रदर्शन और कंपनी के निर्णय पर निर्भर करेगा।
जरूरी दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज़
- मोबाइल नम्बर
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज़ फोटो।
पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन कैसे करे?
- सबसे पहले आपको PM Internship Scheme की आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा
- होम पेज पर आपको Youth Registration का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक पॉप अप खुलेगा जिसमे आपको अपना मोबाइल नम्बर दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको पुष्टि बॉक्स पर टिक करके सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दिए गए फिल्ड मे दर्ज कर सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपले पॉप अप मे अपना एक पासवर्ड बनाना है और पुष्टि के लिए पासवर्ड फिर से दर्ज करके सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इतना करने के बाद आपको फिर से पीएम इंटर्नशिप पोर्टल पर वापस जाना हैं और लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है।
- आपको अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना है।
- लॉगिन करने के बाद मेरी वर्तमान स्थिति के लिंक पर क्लिक करना है
- अब आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुलेगा जिसे आपको पूरी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
- अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार आप PM Internship Scheme के अन्तर्गत आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
पीएम इंटर्नशिप योजना की स्थिति कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आपको पीएम इंटर्नशिप की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- वेबसाइट का होम पेज आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको लॉगिन का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा आपको अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना है।
- लॉगिन करते ही आपके सामने एक डैशबोर्ड खुलेगा जिसमे आपको मेरी वर्तमान स्थिति का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति खुलकर आ जाएगी।
- यहां पर आप अपनी उन इंटर्नशिप की सूची देख सकते हैं जिनके लिए आपने आवेदन किया है।
- इस प्रकार आप अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते है।
सम्पर्क विवरण
अगर आप PM Internship Scheme 2026 से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।
- 1800116090
अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न
पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन शुल्क क्या है?
पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन पूरी तरहा से निशुल्क है।
क्या इंटर्नशिप पूरा करने के लिए उपस्थिति महत्वपूर्ण है?
हां, इंटर्नशिप को सफलतापूर्वक पूरा करने और प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए न्यूनतम 75% उपस्थिति होनी चाहिए।
PM Internship Scheme के अन्तर्गत इंटर्नशिप की अवधि कितनी है?
इस योजना के अन्तर्गत इंटर्नशिप की अवधि 1 वर्ष है।