Mukhyamantri Svadeshi Gau Samvardhan Yojana 2026: Complete Guide, Benefits & Eligibility

उत्तर प्रदेश सरकार ने गौ पालन व दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत स्वदेशी गायो के पालन को बढ़ावा दिया जाएगा। Mukhyamantri Svadeshi Gau Samvardhan Yojana 2026 के तहत राज्य के बाहर से उन्नत नस्ल की स्वदेशी गायो की खरीदने पर वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा।

जिससे स्वदेशी नस्ल की गाय के पालन को बढ़ावा मिलेगा और उनकी नस्ल मे सुधार होगा। इस योजना के अन्तर्गत 2 लाख रुपये की लागत वाली 2 उन्नत नस्ल की गायो की ईकाई लागत पर अधिकतम 40प्रतिशत तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा। यह योजना राज्य के सभी जिलो मे लागू की जाएगी जिससे ग्रामीण क्षेत्रो मे रोज़गार के अवसर पैदा होगें।

Mukhyamantri Svadeshi Gau Samvardhan Yojana

Mukhyamantri Svadeshi Gau Samvardhan Yojana 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नन्द बाबा दुग्ध मिशन के अन्तर्गत मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत पशुपालको या किसानो को गिर, साहीवाल, हरियाणा, संकर व थारपारकर जैसी उन्नत नस्ल की गाय खरीदने पर 80,000 रुपये अनुदान प्रदान किया जाएगा। जिससे राज्य मे दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा पशुपालक व किसान स्वदेशी नस्ल की गाय पालने के लिए प्रेरित होगें।

Mukhyamantri Svadeshi Gau Samvardhan Yojana के अन्तर्गत 50 प्रतिशतमहिलाओं को आरक्षित किया गया है। एक पशुपालक केवल एक ईकाई (2 गायो) के लिए इस योजना के अन्तर्गत आवेदन कर सकता है। हालाकिं गाय खरीदने के अधिकतम 1 माह के भीतर अनुदान के लिए इस योजना के अन्तर्गत आवेदन करना होगा।

Agriculture Machinery Subsidy Scheme 2026

मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई Mukhyamantri Svadeshi Gau Samvardhan Yojana का मुख्य उद्देश्य पशुपालको की आय बढ़ावा और स्वदेशी गौवंश को प्रोत्साहित करना है। ताकि स्वदेशी उन्नत नस्ल की गायो की संख्या मे वृद्धि हो सके और उनकी नस्ल मे सुधार किया जा सके। Mukhyamantri Svadeshi Gau Samvardhan Yojana के तहत दो लाख रुपये की लागत वाली एक यूनिट यानी उन्नत नस्ल की दो गाय खरीदने पर 40 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाएगा। इस योजना से स्वदेशी नस्लो का संरक्षण होगा और दुग्ध उत्पादन मे वृद्धि होगी। इस योजना का लाभ प्राप्त कर पशुपालको की आय मे वृद्धि होगी और उनकी आर्थिक स्थिति मे सुधार होगा।

Mukhyamantri Svadeshi Gau Samvardhan Yojana 2026 Highlight

योजना का नामMukhyamantri Svadeshi Gau Samvardhan Yojana
मिशननन्द बाबा दुग्ध मिशन
शुरू किया गयामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा
कब शुरू की गई06 जून 2023
सम्बन्धित विभागदुग्धशाला विकास विभाग
राज्यउत्तर प्रदेश
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य के पशुपालक व किसान
उद्देश्यगायो की उन्नत नस्ल को बढ़ावा देना और दुग्ध उत्पादन मे वृद्धि करना
लाभस्वदेशी गायो की खरीद पर वित्तीय प्रोत्साहन
प्रोत्साहिन राशी40 % प्रति यूनिट (2 गाय)
श्रेणीसरकारी योजना उत्तर प्रदेश
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटnandbabadugdhmission.up.gov.in

Mukhyamantri Kisan and Sarvhit Bima Yojana 2026

पात्रता मापतंड

  • Mukhyamantri Svadeshi Gau Samvardhan Yojana के लिए आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक एक किसान या पशुपालक होना चाहिए।
  • आवेदक के पास पशुओ के रख-रखाव के लिए पर्याप्त स्थान/शैड होना चाहिए।
  • पशुपालक के पास पहले से स्वदेशी उन्नत नस्ल की गाय नही होनी चाहिए।
  • आवेदक ने प्रथम/द्वितीय ब्यात की गाय खरीदी होनी चाहिए।
  • किसान की गाय रोगमुक्त स्वस्थ होनी चाहिए।
  • आवेदक के पास एकल बैंक खाता होना चाहिए।

मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना के लाभ

  • नन्द बाबा दुग्ध मिशन के तहत Mukhyamantri Svadeshi Gau Samvardhan Yojana को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के अन्तर्गत पशुपालको को प्रति ईकाई कुल लागत का 40% अनुदान प्रदान किया जाएगा।
  • इसमे गायो की खरीद, परिवहन, बीमा, चारा मशीन व शैड निर्माण शामिल है।
  • इस योजना के तहत एक ईकाई (2 गाय) लागत 2 लाख रुपये मानी जा रही है।
  • अनुदान राशी एक माह के भीतर डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियो के बैंक खाते मे जारी की जाएगी।
  • गायो की ईयर टैगिंग अनिवार्य है चाहे वह राज्य के बाहर से भी खरीदी जा सकती है।
  • इस योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनो माध्यम से आवेदन किये जा सकते है।
  • ऑनलाइन आवेदन नन्द बाबा दुग्ध मिशन पोर्टल पर स्वीकार किये जाएगें।
  • वही ऑफलाइन आवेदन मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय मे जमा होगें।
  • जिले निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन जमा होने की स्थिति मे लाभार्थियो का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।

जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • गाय खरीद की रशीद
  • गायो का चिकित्सा प्रमाण पत्र
  • गायो का 3 वर्ष का बीमा प्रमाण पत्र
  • परिवहन व्यय की रशीद
  • शपथ पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

PM Kisan 22nd Installment Date

मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको नन्द बाबा दुग्ध मिशन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट (nandbabadugdhmission.up.gov.in) पर जाना है।
  • आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा
Mukhyamantri Svadeshi Gau Samvardhan Yojana
  • होम पेज पर आपको पंजीकरण करें का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको आपको अपना आधार कार्ड नम्बर व मोबाइल नम्बर दर्ज करना है।
Mukhyamantri Svadeshi Gau Samvardhan Yojana
  • इसके बाद आपको Request OTP के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दिए गए बॉक्स मे दर्ज करना हैं और Verify के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आप नंन बाबा दुग्ध मिशन के अन्तर्गत पंजीकृत हो जाएगें।
  • अब आपको वापस फिर से इस पोर्टल के होम पेज पर आना हैं और साइन इन करें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना यूजर नेम या मोबाइल नम्बर दर्ज करना है और साइन इन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपका आवेदन जमा हो जाएगा और आपको एक एक रसीद प्राप्त होगी जिसे आपको प्रिंट कर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • सम्बन्धित अधिकारी आपके आवेदन व दस्तावेज़ो की समीक्षा करेंगे।
  • सबकुछ ठीक पाए जाने पर आपका आवेदन को अप्रुवल दे दिया जाएगा और आपको योजना का लाभ प्रदान कर दिया जाएगा।
  • इस प्रकार आप Mukhyamantri Svadeshi Gau Samvardhan Yojana के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको अपने नज़दीकी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी के कार्यालय जाना है।
  • वहां पर जाकर आपको सम्बन्धित अधिकारी से मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना का आवेदन फॉर्म लेना है।
  • आप दिए गए आवेदन फॉर्म पीडीएफ लिंक पर क्लिक करके भी यह फॉर्म प्राप्त कर सकते है।
Mukhyamantri Svadeshi Gau Samvardhan Yojana
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको इसमे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो की प्रतिलिपी आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न कर देनी है।
  • इसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म वापस सम्बन्धित अधिकारी को ही जमा कर देना है।
  • सम्बन्धित अधिकारी आपके आपके आवेदन पत्र व सभी दस्तावेज़ो का सत्यापन करेंगे।
  • सब कुछ ठीक पाए जाने पर आपके आवेदन पत्र को अप्रुवल दे देंगे।
  • संतुष्टि प्राप्ति के बाद एक महीने के भीतर अनुदान राशी लाभार्थी के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से भेज दी जाएगी।
  • इस प्रकार आप Mukhyamantri Svadeshi Gau Samvardhan Yojana के अन्तर्गत ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।

महत्वपूर्ण लिंक

विवरणलिंक
ऑफलाइन आवेदन पत्रClick Here
अनुदान आवेदन पत्रClick Here
डेयरी विकास विभाग आधिकारिक वेबसाइटClick Here
जरूरी दिशा-निर्देशClick Here

सम्पर्क विवरण

Mukhyamantri Svadeshi Gau Samvardhan Yojana से सम्बन्धित अन्य किसी जानकारी या सहायता प्राप्त करने के लिए आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

  • हेल्पलाइन नम्बर – 0522-3128643

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

Mukhyamantri Svadeshi Gau Samvardhan Yojana के अन्तर्गत लाभार्थी को कितनी गाय खरीदनी होगी?

Mukhyamantri Svadeshi Gau Samvardhan Yojana के अन्तर्गत लाभार्थी को अधिकतम उन्नत नस्ल की 2 गाय खरीदनी होगी।

गाय खरीदने के बाद आवेदन जमा करने के लिए कितना समय मिलेगा?

गाय खरीदने के बाद अधिकतम 1 महीने के भीतर अनुदान के लिए आवेदन जमा करना होगा।

इस योजना के अन्तर्गत गाय खरीदने की क्या प्रक्रिया है?

इस योजना के अन्तर्गत आवेदन करने के बाद पात्र लाभार्थियो को चयन पत्र प्राप्त होगा इसके दो महीन के भीतर ही गायो को खरीदना होगा और उनके टैग लगवाकर उनकी उचित पहचान सुनिश्चित करनी होगी।

Leave a Comment