Mukhyamantri Sarthi Yojana 2026: Check Application Process, Eligibility to Get 1500/Month

झारखंड सरकार द्वारा राज्य के युवाओ को उद्योग सम्बन्धित कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य के युवाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण देकर रोज़गार योग्य बनाया जाएगा। Mukhyamantri Sarthi Yojana के अन्तर्गत राज्य के सभी 24 जिलो मे यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम मे सभी युवाओं को उद्योगिक कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा साथ ही उन युवाओं को प्रशिक्षण भत्ता भी दिया जाएगा। इस योजना से प्रदेश मे रोज़गार व स्वरोज़गार को बढ़ावा मिलेगा जिससे युवा भविष्य मे आसानी से नौकरी/स्वरोज़गार प्राप्त कर पाएगें। सभी पात्र उम्मीदवार बहुत ही आसानी से आवेदन करके Jharkhand Mukhyamantri Sarthi Yojana का लाभ प्राप्त कर सकते है।

Mukhyamantri Sarthi Yojana

Jharkhand Mukhyamantri Sarthi Yojana 2026

झारखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सारथी योजना को शुरू किया गया है। Mukhyamantri Sarthi Yojana का संचालन श्रम, रोज़गार, प्रशिक्षण एंव कौशल विकास विभाग द्वारा किया जाएगा। यह योजना राज्य के युवाओं का भविष्य उज्जवल बनाने और रोज़गार के अवसरो को बढ़ाने मे मदद करेगी। राज्य के सभी वर्ग के शिक्षित व बेरोज़गार युवा इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है। हालांकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला, दिव्यांग ट्रांसजेंडर व्यक्तियो को इस योजना के अन्तर्गत प्राथमिकता मिलेगी। यह योजना हाशिए पर पड़े समुदायो पर विशेष ध्यान देते हुए गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण सुनिश्चित करेगी और उनकी सामाजिक व आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने व उनको आत्मनिर्भर आत्मनिर्भर बनाने मे मदद करेगी।

Pariksha Pe Charcha Registration 2026

मुख्यमंत्री सारथी योजना का उद्देश्य

Mukhyamantri Sarthi Yojana का मुख्य उद्देश्य राज्य के युवाओं को उद्योग-सम्बन्धित कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करना और उनको सशक्त बनाना है। ताकि वह खुद जीवन मे बदलाव लाने के लिए तैयार हो सके। यह योजना राष्ट्रीय कौशल गुणवत्ता मानक के अनुरूप है जिसे कौशल विकास मिशन सोसायटी झारखंड द्वारा राज्य के सभी 24 जिलो मे संचालित किया जाएगा। यह योजना राज्य के शिक्षित व बेरोज़गार युवाओं को मुफ्त प्रशिक्षण प्रदान करेगी जिससे उनको रोज़गार व स्वरोज़गार के अवसर प्राप्त होगें।

Mukhyamantri Sarthi Yojana Jharkhand Key Highlight

योजना का नामMukhyamantri Sarthi Yojana
शुरू की गईराज्य सरकार द्वारा
सम्बन्धित विभागश्रम, रोज़गार, प्रशिक्षण एंव कौशल विकास विभाग
राज्यझारखंड
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य के युवा
उद्देश्ययुवाओं को उद्योग के क्षेत्र मे सशक्त बनाना
लाभनि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण + प्रशिक्षण भत्ता
श्रेणीसरकारी योजना झारखंड
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटjsdm.jharkhand.gov.in

Eligibility Criteria

  • आवेदक झारखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिला एंव पुरूष दोनो ही इस योजना के लिए पात्र होगें।
  • राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला, दिव्यांग ट्रांसजेंडर व्यक्तियो को प्राथमिकता मिलेगी।
  • आवेदक के नाम एकल बैंक खाता होना चाहिए।

झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना के लाभ

प्रशिक्षण लाभ

  • इस योजना के तहत युवाओं को गुणवत्तापूर्ण ओद्योगिक कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
  • इसमे सॉफ्ट स्किल्स व आईटी प्रशिक्षण भी शामिल है।
  • सभी युवाओ को यह प्रशिक्षण पूर्ण रुप से निशुल्क दिया जाएगा।
  • इसके साथ ही लाभार्थियो को वर्दी, पुस्तकें और अन्य जरूरी उपकरण भी मुफ्त दिये जाएगें।
  • यह योजना युवाओं को रोज़गार व स्वरोज़गार के लिये तैयार करेगी।
  • जिससे उनको भविष्य मे आसानी से रोज़गार प्राप्त हो सकेगा।
  • यह योजना बेरोज़गार युवाओं को मुफ्त प्रशिक्षण प्रदान कर सशक्त बनाएगी।
  • जिससे उनकी सामाजिक व आर्थिक स्थिति मे सुधार होगा और वह आत्मनिर्भर बनेंगे।

वित्तीय लाभ

  • इस योजना के तहत युवाओं को प्रशिक्षण भत्ता देने का भी प्रावधान है।
  • अगर प्रशिक्षण के बाद रोज़गार न मिलने पर लड़को को प्रतिमाह 1000 रुपये भत्ता राशी दी जाएगी।
  • जबकि लड़कियो, ट्रांसजेंडरो और दिव्यांगजनो को एक वर्ष के लिए 1500 रुपये प्रतिमाह भत्ता दिया जाएगा।
  • इसके अलावा गैर आवासीय प्रशिक्षुओ को 1000 रुपये मासिक परिवहन भत्ता भी दिया जाएगा।
  • यह सभी भत्ता राशियां सीधे लाभुको के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से दिया जाएगा।

Eklavya Prashikshan Yojana Jharkhand

Require Documents

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • व्यक्ति का दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज़
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

How to Apply Mukhyamantri Sarthi Yojana 2026

  • सबसे पहले आपको झारखंड कौशल विकास मिशन सोसायटी की आधिकारिक वेबसाइट (jsdm.jharkhand.gov.in) पर जाना है।
  • आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा
Mukhyamantri Sarthi Yojana
  • होम पेज पर आपको Registration के सेक्शन मे Candidate Registration का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
Mukhyamantri Sarthi Yojana
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपको एक यूजर नेम व पासवर्ड प्राप्त होगा जिसकी मदद से आपको पोर्टल पर लॉगिन करना है।
  • लॉगिन करते ही आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को अपलोड कर देना है।
  • और अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री सारथी योजना के अन्तर्गत आवेदन कर सकते है।

Contact Details

अगर आप Mukhyamantri Sarthi Yojana से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

  • टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर – 18001233444

FAQ,s JH Mukhyamantri Sarthi Yojana 2026

क्या इस योजना के अन्तर्गत आवासीय सुविधा भी प्रदान की जाएगी?

हां, इस योजना के अन्तर्गत आवासीय और गैर आवासीय दोनो प्रकार के प्रशिक्षण केन्द्र उपलब्ध है।

मुख्यमंत्री सारथी योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षण की अवधि कितनी है?

इस योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षण की अवधि 1 वर्ष है।

Leave a Comment