उत्तर प्रदेश सरकार ने आर्थिक रुप से कमजोर छात्रो के लिए एक योजना को शुरू किया गया हैं जिसका नाम उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना है। यह योजना एक नि:शुल्क कोचिंग योजना है। Mukhyamantri Abhyudaya Yojana के अन्तर्गत राज्य के गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के छात्रो को आईएएस, पीसीएस, नीट, जेईई, एनडीए और सीडीएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त मे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी।
राज्य के वह गरीब छात्र जो मेधावी होने पर भी किसी परीक्षा की तैयारी संसाधनो की कमी के कारण नही कर पाते है तो उन सभी को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा। जहां से उनको फ्री ऑनलाइन स्टडी मटेरियल, काउंसलिंग सत्र और सिविल सेवा प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। यह योजना ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनो माध्यमो से संचालित की जाएगी जिससे कोई भी पात्र छात्र आसानी से इस योजना का लाभ प्राप्त कर सके।

UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राज्य के गरीब मेधावी विद्यार्थियो के लिए 16 फरवरी 2021 को उत्तर प्रदेश मुख्मयंत्री अभ्युदय योजना को शुरू किया गया है। इस योजना का संचालन मंडल स्तर और जिला स्तर पर उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जाएगा। अभ्युदय योजना के अन्तर्गत मेधावी विद्यार्थियो को प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कौचिंग प्रदान की जाएगी। राज्य के सामाजिक एंव आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के पिछड़े छात्र Mukhyamantri Abhyudaya Yojana के अन्तर्गत आवेदन कर सकते है।
इससे राज्य के मेधावी छात्रो को अच्छी शिक्षा व्यवस्था मिलेगी और उनको उच्च शिक्षा के लिए दूर शहर मे नही जाना पड़ेगा। अभ्युदय योजना के अन्तर्गत छात्रो को विभिन्न विषयो के विशेषज्ञो द्वारा कौचिंग प्रदान की जाएगी। कोचिंग कक्षाओं के समय सारणी की सूचना अभ्युदय की वेबसाइट पर अपलोड होगी। कोचिंग के इच्छुक सभी छात्र अभ्युदय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
UP Free Tablet Smartphone Yojana
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का मुख्य उद्देश्य मेधावी छात्रो को उच्च शिक्षा प्रदान करना है। ताकि बच्चो की प्रतिभा का विकास हो सके और वह देश को आगे बढ़ाने मे बेहतर भागीदार बन सके। Mukhyamantri Abhyudaya Yojana के अन्तर्गत राज्य के ग्रामीण आर्थिक रुप से कमजोर मेधावी छात्रो को फ्री मे जरूरी संसाधन जैसे ई-लर्निंग सामग्री, ऑनलाइन व ऑफलाइन कक्षाएं और फ्री काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी जिससे उनकी पढ़ाई न रुकने पाए। इसके अलावा व्यक्तिगत नोट्स प्राप्त करने की सुविधा भी छात्रो को दी जाएगी। जिससे उनका उचित मार्गदर्शन सुनिश्चित होगा और वह अपने भविष्य के लिए उचित मार्ग चुनकर अपना भविष्य उज्जवल बना सकेंगे।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का अवलोकन
| योजना का नाम | Mukhyamantri Abhyudaya Yojana |
| शुरू की गई | सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा |
| कब शुरू की गई | 16 फरवरी 2021 |
| सम्बन्धित विभाग | समाज कल्याण विभाग |
| राज्य | उत्तर प्रदेश |
| वर्ष | 2026 |
| लाभार्थी | आर्थिक रुप से कमजोर मेधावी छात्र |
| उद्देश्य | गरीब बच्चो को उच्च शिक्षा के लिए मुफ्त कौचिंग प्रदान करना |
| लाभ | प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि:शुल्क टैबलेट व जरूरी संसाधन |
| श्रेणी | सरकारी योजना उत्तर प्रदेश |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन। |
| ऑफिशियल वेबसाइट | abhyudayup.in |
पात्रता मापतंड
- Mukhyamantri Abhyudaya Yojana के लिए आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- राज्य के केवल मेधावी छात्र इस योजना के लिए पात्र होगें।
- आवेदक विद्यार्थी सामाजिक व आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग का होना चाहिए।
- आवेदक ने प्रवेश परीक्षा के लिए निर्धारित न्यूनतम परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
- आवेदक उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए इच्छुक होना चाहिए।
अभ्युदय योजना की विशेषताएं
- Mukhyamantri Abhyudaya Yojana के अन्तर्गत छात्रो को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कौचिंग प्रदान की जाएगी।
- इसमे IAS, PCS, NEET, JEE, NDA और CDS जैसी प्रतियोगी परीक्षाएं शामिल है।
- इस योजना के अन्तर्गत छात्रो को फ्री कोचिंग के अलावा फ्री स्टडी मेटेरियल, एंव फ्री काउंसलिंग सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
- उत्तर प्रदेश के शासन एंव प्रबंधन अकादमी द्वारा इसे संचालित किया जाएगा।
- इसमे 500 से अधिक आईएएस, 450 से अधिक आईपीएस, और 300 से अधिक आईएफएस अधिकारी शामिल है।
- इस योजना को अभी मंडल स्तर पर शुरू किया गया हैं जिसमे साक्षात कक्षाओं का आयोजन मडंल स्तर पर चिन्हित भवनो मे किया जाएगा।
- यूपीएससी मे चयनित छात्रो को अकादमी द्वारा इंटरव्यू के लिए मॉक इंटरव्यू की ऑनलाइन व्यवस्था की गई है।
- पात्र विद्यार्थी इंटरैक्टिव मीटिंग, लाइव सत्र, पैनल चर्चा एंव वेबिनार मे अपना रजिस्ट्रेशन कराकर इसका लाभ उठा सकते है।
- इस योजना मे छात्र को व्यक्तिगत नोट्स और निशुल्क शिक्षा सामग्री भी प्रदान की जाएगी।
- आवेदक छात्र चयनित परीक्षा के विषय से सम्बन्धित किसी विशेष विषय पर सत्र आयोजित करने के लिए अनुरोध कर सकते है।
- इसके लिए छात्रो को सत्र का मैसेज प्राप्त करने के लिए मेलिंग सूची मे शामिल होना होगा।
अभ्युदय योजना के लाभ
- Mukhyamantri Abhyudaya Yojana के तहत नि:शुल्क कोचिंग के साक्षात एंव वर्चुअल कक्षाएं आयोजित की जाएगी।
- छात्रो को ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओ से सम्बन्धित पाठ्यक्रम, पुस्तकें ऑनलाइन प्रदान की जाएगी।
- छात्रो को बताया जाएगा कि कक्षा कब, कहां और किस विषय पर होगी।
- इसके लिए समय सारणी ऑनलाइन अपलोड की जाएगी जिसमे सम्पूर्ण जानकारी शामिल होगी।
- Mukhyamantri Abhyudaya Yojana के अन्तर्गत चयनित छात्रो को मुफ्त टैबलेट भी प्रदान किये जाएगें।
- छात्रो की बेहतर तैयारी के लिए गाइडेंस एंव संदेह निवारण की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
- छात्रो को विषय विशेषज्ञो द्वारा कक्षाएं दिलाई जाएगी ताकि छात्र सुदृढ़ तैयारी कर सके।
- विद्यार्थियो के लिए हर जिले मे काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया जाएगा।
जरूरी दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नम्बर
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज़ फोटो।
मुख्यंत्री अभ्युदय योजना आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको अभ्युदय योजना की आधिकारिक वेबसाइट (abhyudayup.in) पर जाना है।
- आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको छात्र रजिस्ट्रेशन का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको उस पाठ्यक्रम का चयन करना है जिस परीक्षा की आप तैयारी करना चाहते है।
- इसके बाद आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को अपलोड कर देना है।
- अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब आपको एक रजिस्ट्रेशन नम्बर प्राप्त होगा जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
- इस प्रकार आप Mukhyamantri Abhyudaya Yojana के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन आसानी से कर सकते है।
चयन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश अभ्युदय योजना के अन्तर्गत आवेदन करने के पश्चात साक्षात कक्षाओं के लिए अभ्यार्थियो का चयन ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए परीक्षा की तारीख एंव समय अभ्युदय पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। साक्षात कक्षाओं के चयन परीक्षा परिणाम अभ्युदय पोर्टल पर प्रकाशित किया जाएगा। अभी केवल जेईई, नीट, एनडीए, यूपीएससी, और यूपीपीएससी की परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रो का चयन किया जा रहा है।
सम्पर्क विवरण
Mukhyamantri Abhyudaya Yojana से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करने के लिए आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।
- हेल्पलाइन नम्बर – 0522-2336292/0522-2209259
अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न
Mukhyamantri Abhyudaya Yojanaको कब और किसके द्वारा शुरू किया गया है?
Mukhyamantri Abhyudaya Yojana को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 16 फरवरी 2021 को शुरू किया गया है।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना क्या है?
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत सिविल सेवा या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी के इच्छुक विद्यार्थियो को मुफ्त कौचिंग प्रदान की जाती है।