Yojana Khbar

MGNREGA Job Card 2026: Mgnrega Job Card List Pdf – Check Eligibility, Document

Mgnrega Job Card:- देश के गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर परिवारो को रोज़गार उपलब्ध कराने के लिए मनरेगा योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत देश के नागरिको को रोज़गार प्रदान किया जाता है। हालांकि इसके लिए लाभार्थियो को Mgnrega Job Card प्रदान किया जाता है जो उनके लिए रोज़गार की गारंटी सुनिश्चित करता है। प्रत्येक वित्तीय वर्ष नया NREGA  जॉब कार्ड जारी किया जाता है।

वह नागरिक जिन्होने मनरेगा योजना के अन्तर्गत आवेदन कर दिया हैं तो वह अपना नाम ऑनलाइन देख सकते है और अपना नरेगा जॉब कार्ड डाउनलोड कर सकते है। क्योकि भारत सरकार द्वारा हर वर्ष की तरहा इस वर्ष की भी Mgnrega Job Card List 2026 जारी कर दी गई है। आवेदक अपने घर बैठे ही ऑनलाइन मनरेगा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस लिस्ट मे अपना नाम चेक कर सकते है।

Mgnrega Job Card 2026

भारत सरकार द्वारा 5 सितंबर साल 2005 मे मनरेगा योजना को शुरू किया गया है। इसका पूरा नाम महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम है। यह एक प्रमुख रोज़गार गारंटी के लिए कानूनी योजना है। इस योजना के अन्तर्गत देश के शहरी एंव ग्रामीण क्षेत्र मे हर परिवार के व्यस्क सदस्यो को एक वित्तीय वर्ष मे कम से कम 100 दिन का गारंटीकृत रोज़गार दिया जाता है। इसके लिए सभी सदस्यो को MGNREGA Job Card दिया जाता हैं जो उनकी आजीविका सुरक्षा सुनिश्चित करता है। इस योजना के अन्तर्गत नरेगा जॉब कार्ड धारको को अपने ही क्षेत्र मे अकुशल शारीरिक कार्य उपलब्ध कराया जाता है।

केन्द्र सरकार द्वारा अब वित्तीय वर्ष 2026 के लिए Mgnrega Job Card List जारी कर दी गई हैइस लिस्ट मे उन सभी के नाम शामिल होगें जो इस वर्ष MGNREGA मे काम करेंगे। अगर आप भी मनरेगा से जुड़े हुए है तो आप भी इस सूची मे अपना व अपने शहर व गांव के लोगो का नाम देख सकते है। इसके अलावा आप राज्य वार मनरेगा जॉब कार्ड डाउनलोड भी कर सकते है। क्योकि हर साल नागरिको के नाम NREGA Job Card List मे जोड़े जाते है।

Mgnrega Job Card 2026 Key Highlight

आर्टिकलMgnrega Job Card
योजना का नाममहात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम
शुरू की गईकेन्द्र सरकार द्वारा
कब शुरू की गई5 सितंबर साल 2005
सम्बन्धित विभागग्रामीण विकास मंत्रालय
वर्ष2026
लाभार्थीदेश के ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक
उद्देश्यगारंटीकृत रोज़गार सुनिश्चित करना
लाभ100 दिनो की रोज़गार गारंटी
श्रेणीकेन्द्रीय सरकारी योजना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटnrega.dord.gov.in

How to & Check Download Mgnrega Job Card List 2026

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट मे लाभार्थियो का नाम अलग अलग रंगो मे दर्ज हो सकता है इसका मतलब निचे दिया गया है।

कार्ड का रंगइसका मतलब
स्लेटी रंगफोटो सहित जॉब कार्ड, रोज़गार नही मिला
लाल रंगफोटो रहित जॉब कार्ड, रोज़गार नही मिला
सूरजमुखी रंगफोटो रहित जॉब कार्ड, रोज़गार मिला
हरा रंगफोटो सहित जॉब कार्ड, रोज़गार मिला

Also Read :-

State Wise Mgnrega Job Card List 2026

राज्य वार नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट का विवरण इस प्रकार है।

राज्य मनरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 
अंडमान निकोबारआन्ध्र प्रदेश
अरूणाचल प्रदेशअसम
बिहारचंडीगढ़
छत्तीसगढ़दादरा व नागर हवेली
दमन और दीवगोवा
गुजरातहरियाणा
हिमाचल प्रदेशजम्मू कश्मीर
झारखंडकर्नाटक
केरललक्ष्यद्वीप
मध्य प्रदेशमहाराष्ट्र
मणिपुरमेघालय
मिजोरमनागालैंड
ओडिशापुडुचेरी
पंजाबराजस्थान
सिक्किमतमिलनाडु
त्रिपुरातेलंगाना
उत्तर प्रदेशउत्तराखं
पश्चिम बंगाललद्दाख

Contact Details –

अगर आप Mgnrega Job Card List से जुड़ी अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप अपने ग्राम पंचायत सचिव या रोज़गार सेवक से जाकर सम्पर्क कर सकते है। इसके अलावा आप दिए गए नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

FAQ,s

मनरेगा योजना का क्या उद्देश्य है?

मनरेगा योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रो मे रोज़गार की गारंटी सुनिश्चित करना और हर ग्रामीण परिवार के व्यस्क सदस्य को 100 दिनो का शारीरिक श्रम प्रदान करना है।

Mgnrega Job Card किसके द्वारा जारी किया जाता है?

यह जॉब कार्ड ग्राम पंचायत द्वारा जारी किया जाता है।

क्या मनरेगा योजना को विकसित भारत जी राम जी कर दिया गया है?

नही, मनरेगा योजना का नाम बदलकर वर्ष 2025 मे विकसित भारत जी राम जी करने की अभी केवल घोषणा की गई है। इसमे अब लोगो को 100 दिन के बदले 125 दिन का रोज़गार देने और काम का साप्ताहित भुगतान करने का प्रावधान है।

मनरेगा जॉब कार्ड के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

भारतीय ग्रामीण नागरिक मनरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं जिनकी आयु 18 वर्ष या इससे अधिक है।

मनरेगा मे महिलाओं की क्या भूमिका है?

मनरेगा मे महिलाओं के लिए 33% रोज़गार आरक्षित है।

मनरेगा योजना के अन्तर्तग क्या क्या काम मिलता है?

इस योजना के अन्तर्गत सड़क निर्माण एंव मरम्मत, तालाब, कुंआ, जल संरक्षण, पंचायत भवन निर्माण, खेल मैदान और जलाश्य निर्माण, भूमि सुधार एंव सिंचाई व्यवस्था, नाली व जल निकासी व्यवस्था और वृक्षारोपण और हरियाली बढ़ाने जैसे कार्य करने होते है।

Exit mobile version