Marriage Gift Scheme Telangana 2026: Benefits, Eligibility & How to Apply

तेलंगाना सरकार ने राज्य के श्रमिक वर्ग के लिए एक योजना की शुरूआत की हैं जिसका नाम तेलंगाना विवाह उपहार योजना है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य के पंजीकृत श्रमिक महिलाओं या उनकी की बेटियो को विवाह के अवसर पर 30,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। तेलंगाना राज्य की 18 वर्ष या इससे अधिक आयु की अविवाहित श्रमिक महिला या श्रमिको की बेटियो को Telangana Marriage Gift Scheme का लाभ प्राप्त होगा। हालाकिं विवाह उपहार योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए श्रम कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tbocwwb.telangana.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

Marriage Gift Scheme

Telangana Marriage Gift Scheme 2026

तेलंगाना सरकार ने राज्य के गरीब श्रमिको की बेटियो के विवाह हेतु सहायता देने के लिए तेलंगाना विवाह उपहार योजना को शुरू किया गया है। इस योजना का संचालन भवन एंव अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड तेलंगाना द्वारा किया जाएगा। Marriage Gift Scheme के अन्तर्गत राज्य के पंजीकृत श्रमिको की बेटियो के विवाह के लिए 30 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। विवाह उपहार योजना के अन्तर्गत दी जाने वाली सहायता राशी सीधे लाभार्थियो के बैंक खाते मे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाएगी। हालांकि यह योजना केवल पहले विवाह के लिए लागू होगी। तेलंगाना राज्य के गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के श्रमिक परिवार इस योजना के पात्र होगें।

Aasara Pension Scheme

तेलंगाना विवाह उपहार योजना का उद्देश्य

तेलंगाना सरकार द्वारा शुरू की गई विवाह उपहार योजना का मुख्य उद्देश्य पंजीकृत श्रमिको की बेटियो के विवाह हेतु वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान करना है। ताकि बेटी के विवाह के समय गरीब व आर्थिक रुप से कमजोर श्रमिको को वित्तीय मदद दी जा सके। Marriage Gift Scheme के तहत उन पंजीकृत अविवाहित महिला श्रमिको और पंजीकृत भवन एंव अन्य निर्माण श्रमिको की बेटियो को विवाह के उपहार के रुप मे वित्तीय सहायता दी जाएगी जिनकी आयु 18 वर्ष या इससे अधिक हो चुकी है।

Telangana Marriage Gift Scheme Key Highlight

योजना का नामMarriage Gift Scheme
शुरू की गईराज्य सरकार द्वारा
सम्बन्धित विभागभवन एंव अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड
राज्यतेलंगाना
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य के पंजीकृत श्रमिक
उद्देश्यविवाह हेतु वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान करना
लाभ30,000 रुपये (विवाह उपहार के रुप मे)
श्रेणीसरकारी योजना तेलंगाना
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटtbocwwb.telangana.gov.in

Require Documents

  • आधार कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • शादी कार्ड
  • श्रम कल्याण बोर्ड का पंजीकरण प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो

Eligibility Criteria

पंजीकृत महिला श्रमिको के लिए

  • आवेदक तेलंगाना राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • तेलंगाना भवन एंव अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड मे पंजीकृत महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • आवेदक महिला अविवाहित होनी चाहिए।
  • महिला की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • विवाह के एक वर्ष के भीतर आवेदन जमा करना आवश्यक है।
  • यह योजना आवेदक के पहले विवाह पर लागू होगी।

श्रमिको की बेटियो के लिए

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निर्माण श्रमिक भवन एंव अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड मे पंजीकृत होना चाहिए।
  • एक श्रमिक अधिकतम दो बेटियो के विवाह के लिए इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकता है।
  • आवेदन के समय बेटी की आयु 18 वर्ष पूरी होना चाहिए।
  • माता/पिता दोनो के पंजीकृत श्रमिक होने की स्थिति मे केवल एक को ही इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।

Varishtha Pension Bima Yojana

Telangana Marriage Gift Scheme Application Process

तेलंगाना राज्य के जो कोई भी श्रमिक विवाह उपहार योजना के अन्तर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो उनको हम बता देना चाहते है कि इस योजना के तहत अभी ऑनलाइन आवेदन उपलब्ध नही है। तेलंगाना विवाह उपहार योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन ही लिए जा रहे है। ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया इस प्रकार है जिसको फॉलो करके आप आसानी से ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं लाभ उठा सकते है।

  • सबसे पहले आपको अपने नज़दीकी श्रम विभाग कार्यालय जाना है।
  • वहां पर जाकर आपको सम्बन्धित अधिकारी से विवाह उपहार योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त कर लेना है।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के लिए आपको इसमे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो की प्रतिलिपी इस फॉर्म के साथ संलग्न कर देनी है।
  • अब आपको यह आवेदन फॉर्म सम्बन्धित विभाग कार्यालय मे ही जमा कर देना है।
  • सम्बन्धित अधिकारी द्वारा आपके आवेदन पत्र व दस्तावेज़ो की जांच की जाएगी।
  • जांच मे सबकुछ ठीक पाए जाने पर आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा और आपको एक रशीद दे दी जाएगी।
  • आपको यह रशीद अपने पास सुरक्षित रख लेनी है।
  • इस प्रकार आप विवाह उपहार योजना के अन्तर्गत ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।

Contact Details

अगर आप Marriage Gift Scheme से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते है तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

  • हेल्पलाइन नम्बर – 040 – 23447738/39

FAQ,s TN Marriage Gift Scheme 2026

अगर माता पिता दोनो पंजीकृत श्रमिक है तो क्या वह इसके लिए आवेदन कर सकते है?

नहीं, माता पिता दोनो के पंजीकृत श्रमिक होने की स्थिति मे केवल एक माता या पिता ही आवेदन कर सकता है।

क्या दूसरी शादी के लिए इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है?

नहीं, यह योजना केवल पहली शादी के लिए ही लागू है।

Leave a Comment