Intellectually Disabled Person Maintenance Allowance:- तमिलनाडु सरकार द्वारा राज्य के मानसिक रुप से विकलांग व्यक्तियो के लिए एक योजना को शुरू किया गया है। इस योजना का नाम तमिलनाडु बौद्धिक विकलांग भरण-पोषण भत्ता योजना है। इस योजना के अन्तर्गत पात्र व्यक्तियो को हर महीने भरण-पोषण भत्ता दिया जाएगा। जिससे गम्भीर बौद्धिक अक्षमता से ग्रस्त व्यक्तियो की वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित होगी और वह अपनी हर विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा कर सकेंगे। राज्य के मानसिक रुप से विकलांग व्यक्तियो को Intellectually Disabled Person Maintenance Allowance प्राप्त करने के लिए आवेदन करना होगा। इसके बाद लाभार्थियो को हर महीने 2,000 रुपये भत्ता प्रदान किया जाएगा। हालांकि इसके लिए कुछ पात्रता व मानदंड निर्धारित की गई है जिनको पूरा करना जरूरी है।

TamilNadu Intellectually Disabled Person Maintenance Allowance 2026
तमिलनाडु सरकार द्वारा बौद्धिक विकलांग भरण-पोषण भत्ता योजना को शुरू किया गया है। इस योजना का संचालन दिव्यांगजन कल्याण विभाग द्वारा किया जाएगा। इस योजना के अन्तर्गत राज्य के मानसिक रुप से विकलांग व्यक्तियो को हर महीने 2 हजार रुपये भरण-पोषण भत्ता दिया जाएगा। इस योजना के अन्तर्गत लाभार्थियो को दी जाने वाली भत्ता राशी सीधे ट्रेजरी से ईसीएस के माध्यम से लाभार्थियो के बैंक खाते मे भेजी जाएगी। Intellectually Disabled Person Maintenance Allowance इस जनसंख्या वर्ग की जरूरतो को पूरा करने मे मदद करेगा जिससे उनकी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
यह योजना न केवल मानसिक रुप से विकलांग व्यक्तियो का कल्याण करेगी बल्कि उनके समुदाय की भागीदारी को बढ़ावा देगी। इस योजना से वह आर्थिक रुप से सशक्त होकर सामाज की मुख्यधारा मे शामिल होगें और आत्मनिर्भर होकर अपना जीवन यापन कर सकेंगे।
तमिलनाडु बौद्धिक विकलांग भरण-पोषण भत्ता का उद्देश्य
तमिलनाडु बौध्दिक विकलांग भरण-पोषण भत्ता का मुख्य उद्देश्य बौध्दिक विकलांगता से पीड़ित नागरिको की वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करना है। ताकि वह सामाजिक व आर्थिक रुप से सशक्त हो सके और अपनी बौध्दिक क्षमताओ की परवाह किए बिना आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त कर सके। यह योजना अधिक समावेशी समाज के निर्माण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं जो बौद्धिक रुप से दिव्यांग व्यक्तियो को आत्मनिर्भर बनाने और सार्थक जीवन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Intellectually Disabled Person Maintenance Allowance Highlight
| योजना का नाम | Intellectually Disabled Person Maintenance Allowance |
| शुरू की गई | राज्य सरकार द्वारा |
| सम्बन्धित विभाग | दिव्यांगजन कल्याण विभाग |
| राज्य | तमिलनाडु |
| वर्ष | 2026 |
| लाभार्थी | राज्य के मानसिक रुप से विकलांग व्यक्ति |
| उद्देश्य | आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना |
| लाभ | प्रतिमाह सहायता भत्ता |
| भत्ता राशी | 2,000 रुपये। |
| श्रेणी | सरकारी योजना तमिलनाडु |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन। |
| ऑफिशियल वेबसाइट | cms.tn.gov.in |
Eligibility Criteria
- तमिलनाडु बौद्धिक विकलांग भरण-पोषण भत्ता योजना 2026 के लिए आवेदक तमिलनाडु राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक बौद्धिक/मानसिक रुप से विकलांग होना चाहिए।
- आवेदक 40% या इससे अधिक विकलांग होना चाहिए।
- आवेदक के पास एकल बैक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक हो।
Require Documents
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- बौद्धिक विकलांगता का प्रमाण पत्र
- मोबाइल नम्बर
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज़ फोटो।
तमिलनाडु बौद्धिक विकलांग भरण-पोषण भत्ता आवेदन प्रक्रिया
तमिलनाडु बौद्धिक विकलांग भरण-पोषण भत्ता योजना का लाभ प्राप्त करने लिए सभी लाभार्थियो को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। क्योकि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया उपलब्ध नही है। इस योजना के अन्तर्गत ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया निचे दी गई है आप इसको फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते है।
- सबसे पहले आपको अपने अपने नज़दीकी जिला विकलांग कल्याण कार्यालय जाना होगा।
- वहां पर जाकर आपको सम्बन्धित अधिकारी से इस योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है।
- आवेदन फॉर्म लेने के बाद आपको इसे भरना है हर एक पूछी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो की प्रतिलिपी इस फॉर्म के साथ सलंग्न कर देनी है।
- इसके बाद आपको यह फॉर्म सम्बन्धित अधिकारी को ही जमा कर देना है।
- सम्बन्धित अधिकारी द्वारा आपके आवेदन पत्र व सभी दस्तावेज़ो की सत्यता की जांच की जाएगी।
- सत्यापन मे सबकुछ ठीक पाए जाने पर आपका आवेदन पत्र स्वीकार कर लिया जाएगा और आपको एक रशीद दे दी जाएगी जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
- इस प्रकार आप TamilNadu Intellectually Disabled Person Maintenance Allowance 2026 के लिए आसानी से आवेदन कर सकते है।
Contact Details
TamilNadu Intellectually Disabled Person Maintenance Allowance 2026 से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।
- हेल्पलाइन नम्बर – 044 28444940
FAQ,s TamilNadu Intellectually Disabled Person Maintenance Allowance 2026
क्या बौद्धिक विकलांग भरण-पोषण भत्ता प्राप्त करने के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित है?
नहीं, बौद्धिक विकलांग भरण-पोषण भत्ता प्राप्त करने के लिए आयु की कोई भी सीमा निर्धारित नही है।
क्या बौद्धिक विकलांग भरण-पोषण भत्ता के लिए आवेदन हेतु कोई विशिष्ट आवेदन पत्र है?
हां, इसके लिए आवेदन पत्र जिला विकलांग कल्याण अधिकारी के पास उपलब्ध है।