Eklavya Prashikshan Yojana Jharkhand 2026: Apply Online, Eligibility & Benefits

झारखंड सरकार द्वारा छात्रो के उज्जवल भविष्य के लिए एक योजना को शुरू किया गया हैं जिसका नाम झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य के युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा चयनित विद्यार्थियो को Eklavya Prashikshan Yojana Jharkhand 2026 के अन्तर्गत प्रतिमाह 2500 रुपये की वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी। इस योजना के अन्तर्गत छात्र UPSC, JPSC, Bank, Railway और SSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कौचिंग प्राप्त कर सकते है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र विद्यार्थी एकलव्य प्रशिक्षण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://eklavya.apphost.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Eklavya Prashikshan Yojana Jharkhand

क्या है Eklavya Prashikshan Yojana Jharkhand 2026

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा वर्ष 2022 मे युवाओं का भविष्य संवारने के लिए एकलव्य प्रशिक्षण योजना को शुरू किया गया है जिसका संचालन झारखंड उच्च शिक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा। Eklavya Prashikshan Yojana Jharkhand के अन्तर्गत राज्य के आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक गरीब वर्ग से आने वाले विद्यार्थियो को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कौचिंग उपलब्ध करायी जाएगी। इस योजना के तहत कोचिंग की अवधि 6 महीने से लेकर अधिकतम 2 वर्ष तक होगी। इस योजना से पात्र छात्रो को सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानो मे मुफ्त कोचिंग की सुविधा मिलेगी। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 190.05 करोड़ रुपये खर्च किए जाएगें। राज्य के लगभग 27000 युवाओं को Eklavya Prashikshan Yojana Jharkhand 2026 का लाभ प्राप्त होगा।

Jharkhand Berojgari Bhatta Yojana

एकलव्य प्रशिक्षण योजना का उद्देश्य

झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई Eklavya Prashikshan Yojana Jharkhand का मुख्य उद्देश्य छात्रो को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी मे सहारा देकर उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। ताकि छात्रो को भविष्य मे बेहतर और सुरक्षित रोज़गार प्राप्त हो सके। इसके लिए शिक्षित छात्रो को कौशल विकास प्रशिक्षण व विभिन्न नई स्किल की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह प्रशिक्षण तीन महीने के लिए होगा। प्रशिक्षण पूरा हो जाने के बाद युवाओं के एक प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। यह प्रमाण पत्र प्रशिक्षित युवाओं को भविष्य मे नौकरी/रोज़गार प्राप्त करने मे मदद करेगा। यह योजना युवाओं को उच्च शिक्षा और रोज़गार के लिए प्रोत्साहित करेगी जिससे उनका भविष्य सुरक्षित और उज्जवल बनेगा।

एकलव्य प्रशिक्षण योजना का अवलोकन

योजना का नामEklavya Prashikshan Yojana Jharkhand
शुरू की गईमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा
कब शुरू की गईसाल 2022
सम्बन्धित विभागउच्च शिक्षा विभाग
राज्यझारखंड
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य के छात्र
उद्देश्यउच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना।
लाभप्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी के लिए फ्री कोचिंग
श्रेणीसरकारी योजना झारखंड
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटeklavya.apphost.in

PM Yashasvi Scholarship Scheme

पात्रता मापतंड

  • Eklavya Prashikshan Yojana Jharkhand के लिए आवेदक झारखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
  • आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 8 लाख रुपये या इससे कम होनी चाहिए।
  • आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए।
  • राज्य के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र इसके लिए पात्र होगें।
  • आवेदक ने कक्षा 10वीं और 12वीं झारखंड मे स्थित स्कूल से की हो।
  • आवेदक की कौचिंग के दौरान 75% उपस्थिति अनिवार्य है।

एकलव्य प्रशिक्षण योजना झारखंड के लाभ

  • Eklavya Prashikshan Yojana Jharkhand के तहत छात्रो के बेहतर भविष्य के लिए निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।
  • छात्रो को उनके द्वारा चयनित प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए फ्री कोचिंग दी जाएगी।
  • इसके साथ ही छात्रो को 3 महीने की मुफ्त स्किल ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
  • ट्रेनिंग के बाद युवाओं को मुफ्त प्रमाण पत्र दिया जाएगा जिसकी मदद से वह भविष्य मे नौकरी/रोज़गार प्राप्त कर पाएगें।
  • इस सुविधा का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
  • Eklavya Prashikshan Yojana Jharkhand के तहत प्रत्येक वर्ष 8,000 छात्रो को मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • इस योजना के तहत छात्रो को संगठित क्षेत्रो की कंपनियो मे रोज़गार का अवसर प्राप्त होगा।

जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज़
  • स्व-घोषणा पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Rail Kaushal Vikas Yojana

एकलव्य प्रशिक्षण योजना आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको एकलव्य प्रशिक्षण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट (eklavya.apphost.in) पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
Eklavya Prashikshan Yojana Jharkhand
  • होम पेज पर आपको दाई और Registration का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा जिसमे आपको पूछी गई जरूरी जानकारी दर्ज करके पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर लेनी है।
  • इसके बाद आपको मोबाइल नम्बर/ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन कर लेना है।
  • लॉगिन करते ही आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • मांगे गए सभी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

चयन प्रक्रिया

इस योजना के अन्तर्गत आवेदन फॉर्म भरने के बाद सम्बन्धित विभाग द्वारा आवेदन और दस्तावेज़ो का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद विद्यार्थियो के चयन के लिए कक्षा 12 के अंको के आधार पर वरियता सूची तैयार की जाएगी। यह सूची उच्च शिक्षा विभाग द्वारा उच्च स्तरीय समीति को भेज दी जाएगी। सभी चयनित छात्र एकलव्य प्रशिक्षण पोर्टल के माध्यम से अपनी पसंद का कोचिंग सेंटर चुन सकते है। कोचिंग सेंटर छात्र की मासिक उपस्थिति रिपोर्ट जमा करेंगे इसके आधार पर प्रतिमाह 2500 रुपये की वित्तीय सहायता जारी की जाएगी। अगर किसी महीने मे छात्र की उपस्थिति 75% से कम रहती हैं तो उस महीने के लिए वित्तीय सहायता नही दी जाएगी।

सम्पर्क विवरण

अगर आप Eklavya Prashikshan Yojana Jharkhand 2026 से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप निचे दिए गए झारखंड उच्च शिक्षा विभाग के हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

  • हेल्पलाइन नम्बर – 06512490070

Leave a Comment