उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य की वृद्ध महिलाओं के लिए एक योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है जिसका नाम उत्तराखंड दादी नानी योजना है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य की वृद्ध महिलाओं को हर महीने पेंशन के रुप मे वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा उन्हें कई अन्य लाभ भी प्रदान किए जाएगें। राज्य की 60 वर्ष या इससे अधिक आयु की महिलाओं को Dadi Nani Yojana का लाभ प्राप्त होगा।
हालांकि इस योजना केलिए प्रदेश की 60 वर्ष या इससे अधिक आयु की महिलाओं का खाका तैयार करने के लिए सुझाव लिए जा रहा है। महिलाओं के सुझावो के आधार पर उनके लिए इस योजना की बकायदा नीति भी तैयार की जाएगी। यह योजना न केवल एक वित्तीय सहायता मात्र नही बल्कि बुजुर्ग महिलाओं के लिए एक व्यापक सामाजिक और स्वास्थ्य सुरक्षा नीति भी होगी।

Uttarakhand Dadi Nani Yojana 2026
उत्तराखंड के महिला सशक्तिकरण एंव बाल विकास मंत्री आर्या ने राज्य वरिष्ठ महिलाओं के लिए दादी नानी योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। इस योजना के अन्तर्गत वर्तमान मे 60 वर्ष या इससे अधिक आयु की महिलाओं को आर्थिक मदद के तौर पर पेंशन प्रदान की जाएगी। इसके अलावा महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक व स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के लिए UK Dadi Nani Yojana को शुरू किया जाएगा। दादी नानी योजना का संचालन उत्तराखंड महिला एंव बाल विकास विभाग इस योजना का संचालन करेगा।
दादी नानी योजना के अन्तर्गत सभी पात्र महिलाओं को घर पर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गम्भीर बीमारियो के लिए विशेष सहायता उपलब्ध करायी जाएगी। इसके लिए सम्बन्धित विभाग द्वारा महिलाओं का खाका तैयार किया जा रहा है और उनसे सुझाव लिए जा रहे है ताकि एक व्यापक नीति तैयार की जा सके।
Dadi Nani Yojana Objective (उद्देश्य)
उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू की गई दादी नानी योजना का मुख्य उद्देश्य बुजुर्ग महिलाओं के स्वास्थ्य एंव पोषण स्तर मे सुधार करना है। ताकि वरिष्ठ महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक व स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। Dadi Nani Yojana के अन्तर्गत महिलाओं को मासिक पेंशन तो दी ही जाती हैं साथ ही उनको अन्य कई लाभ भी प्रदान किये जाएगें। यह योजना अनुभव बुजुर्ग महिलाओं को जिनकी आयु 60 वर्ष या इससे अधिक हैं उनको सामुदायिक कार्यकर्ता के रुप मे जोड़कर उनके पारंपरिक ज्ञान का उपयोग करके उचित बाल देखभाल और खानपान प्रथाओ को बढ़ावा देगी।
Dadi Nani Yojana Key Highlight
| योजना का नाम | Dadi Nani Yojana |
| घोषणा की गई | रेखा आर्या द्वारा |
| कब घोषित की गई | 04 मार्च 2026 |
| सम्बन्धित विभाग | महिला एंव बाल विकास विभाग |
| राज्य | उत्तराखंड |
| वर्ष | 2026 |
| लाभार्थी | राज्य की वरिष्ठ महिलाए |
| उद्देश्य | सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना |
| लाभ | प्रतिमाह पेंशन राशी |
| श्रेणी | सरकारी योजना उत्तराखंड |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन व ऑफलाइन। |
| आधिकारिक वेबसाइट | wecd.uk.gov.in |
Eligibility Criteria (पात्रता मापतंड)
- Dadi Nani Yojana के लिए आवेदक उत्तराखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- राज्य की केवल वरिष्ठ महिलाएं ही इस योजना के लिए पात्र होगी।
- महिलाओं की आयु 60 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
- राज्य की स्वंय सहायता समूह की महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र होगी।
- इस योजना के अन्तर्गत आय की सीमा अभी स्पष्ठ नही है।
- हालांकि गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर व अकेले रहने वाली महिलाओ को प्राथमिकता दी जाएगी।
नोट – राज्य की वृद्ध महिलाओं के सुझावो के आधार पर उनके लिए योजना, योजना की निश्चति पात्रता और नीति इसके लागू होने के बाद तैयार की जाएगी।
Dadi Nani Yojana Benefits (लाभ)
- यह योजना 60 वर्ष या इससे अधिक महिलाओं की स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करेगी।
- Dadi Nani Yojana के अन्तर्गत महिलाओं को मासिक पेंशन भी दी जाएगी।
- हालांकि पेंशन राशी दादी नानी योजना के लागू होन के बाद ही तय होगी।
- यह योजना महिलाओं के लिए घर पर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गम्भीर बीमारियो के लिए विशेष सहायता प्रदान करेगी।
- इस योजना के अन्तर्गत महिलाओं को बैंकिंग और तकनीकी कार्यो के लिए आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
- जिससे कि वह डिजिटल रुप से साक्षर हो सके और किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार न बने।
- Dadi Nani Yojana के तहत अकेली रह रही महिलाओ के लिए विशेष केटर-टेकर सिस्टम या सामुदायिक नेटवर्क तैयार किया जाएगा।
- यह योजना महिलाओं को एक छत के निचे विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करेगी।
Document Require (जरूरी दस्तावेज़)
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- वृद्धा वस्था प्रमाण पत्र
- मोबाइल नम्बर
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज़ फोटो।
Also Read :- Latest UK Govt Schemes
उत्तराखंड दादी नानी योजना आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)
उत्तराखंड राज्य की जो भी महिलाएं Dadi Nani Yojana के अन्तर्गत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहती हैं तो उन सभी को हम बता देना चाहते है कि अभी राज्य के महिला सशक्तिकरण एंव बाल विकास विभाग की मंत्री रेखा आर्य द्वारा इस योजना की घोषणा की है। अभी Dadi Nani Yojana को लागू नही किया गया है। आपको बता दे कि महिला सशक्तिकरण एंव बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के निर्देश पर विभाग ने राज्यभर मे 60 वर्ष की आयु की महिलाओं से फीडबैक लेना शुरू कर दिया है।
सम्बन्धित अधिकारी विभिन्न संस्थाओ, वृद्धाश्रमो और घरो मे रह रही महिलाओं से मिलकर उनकी जरूरतो और चुनौतियो सुझाव जुटाए जा रहे है। इन सुझावो के आधार पर योजना और इसकी नीति का प्रारूप तैयार किया जाएगा और योजना को लागू कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जैसे ही उत्तराखंड सरकार द्वारा Dadi Nani Yojana को लागू कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी तो हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से तुरंत अवगत कराएगें ताकि आप आसानी से इस योजना के अन्तर्गत आवेदन कर सके और लाभ उठा सके।
सम्पर्क विवरण
अगर आप Dadi Nani Yojana से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते है तो आप अपने नज़दीकी आगंनबाड़ी केन्द्र या महिला सशक्तिकरण एंव बाल विकास विभाग के कार्यालय जा सकते है। इसके अलावा आप सम्बन्धित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट को भी विजिट कर सकते है।
अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न
Dadi Nani Yojana के लिए आवेदन कब शुरू होगें?
राज्य सरकार द्वारा इस योजना रणनीति पर गंम्भीरता से विचार किया जा रहा है। जल्द ही इस योजना की नीति तैयार कर इसे लागू किया जाएगा और आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
दादी नानी योजना की घोषणा कब और किसके द्वारा की गई है?
उत्तराखंड के महिला सशक्तिकरण एंव बाल विकास विभाग की मंत्री रेखा आर्या द्वारा 04 मार्च 2026 को Dadi Nani Yojana की घोषणा की गई है।
क्या राज्य की सभी महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होगी?
नहीं, इस योजना के लिए राज्य की सभी महिलाएं पात्र नही होगीं बल्कि राज्य की 60 वर्ष या इससे अधिक आयु की सभी महिलाएं इसके लिए पात्र होगी।