ओडिशा सरकार द्वारा राज्य के किसानो को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए एक योजना को शुरू किया गया है। जिसका नाम ओडिशा मुख्यमंत्री किसान योजना है। CM Kisan Yojana Odisha के अन्तर्गत किसानो कृषि संबंधी जरूरतो को पूरा करने के लिए प्रति वर्ष 4,000 से 12,500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे वह अपनी कृषि संबंधी जरूरतो को पूरा कर पाएगें और राज्य के कृषि क्षेत्र मे सुधार होगा।
यह योजना किसानो की गरीबी कम करने और कृषि विकास को बढ़ावा देने मे सहायक है जो उनको जरूरी वित्तीय सहायता प्रदान करके उनको सशक्त बनाएगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट मे मुख्यमंत्री किसान योजना ओडिशा के लिए 1935 करोड़ रुपये आवंटित किए गए है। ओडिशा के लघु एंव सीमान्त व भूमिहीन किसानो को CM Kisan Yojana Odisha 2026 का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

क्या है CM Kisan Yojana Odisha 2026
ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण मांझी द्वारा राज्य के किसानो के लिए 08 सितंबर 2024 को सीएम किसान योजना ओडिशा का शुभारम्भ किया है। इस योजना का संचालन कृषि एंव किसान सशक्तिकरण विभाग द्वारा किया जाएगा। CM Kisan Yojana Odisha 2026 के अन्तर्गत राज्य के लघु एंव सीमान्त किसानो को सालाना 4,000 और भूमिहीन किसानो को सालाना 12,500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
इस योजना के तहत पात्र किसानो के दी जाने वाली यह वित्तीय सहायता सीधे लाभार्थी किसानो के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। हालांकि यह लाभ किसानो को पीएम किसान योजना के लाभ के अलावा प्राप्त होगा। यह योजना राज्य के किसानो की गरीबी दूर करने और उनके उत्थान के लिए शुरू की गई है। इसमे मुर्गीपालक मछुआरे और अन्य किसान शामिल है। CM Kisan Yojana Odisha 2026 से राज्य मे कृषि क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा और गरीब किसान आर्थिक रुप से सशक्त होगें।
मुख्यमंत्री किसान योजना का उद्देश्य
ओडिशा सरकार द्वारा शुरू की गई CM Kisan Yojana Odisha का मुख्य उद्देश्यकृषि विकास को बढ़ावा देना और किसानो को आर्थिक रुप से सशक्त बनाना है। ताकि किसान आत्मनिर्भर होकर कृषि कार्यो के लिए प्रोत्साहित हो सके और उसका विस्तार कर सके। मुख्यमंत्री किसान योजना ओडिशा के अन्तर्गत किसानो को कृषि जरूरतो को पूरा करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इससे राज्य के छोटे व सीमान्त किसानो तथा भूमिहीन कृषि परिवारो के बच्चो उच्च शिक्षा तक बेहतर पहुंच प्राप्त होगी और उनके परिवार की सामाजिक व आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने मे मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री किसान योजना की मुख्य विशेषताएं
| योजना का नाम | CM Kisan Yojana Odisha |
| शुरू की गई | सीएम मोहन चरण मांझी द्वारा |
| कब शुरू की गई | 08 सितंबर 2024 |
| सम्बन्धित विभाग | कृषि एंव किसान सशक्तिकरण विभाग |
| राज्य | ओडिशा |
| वर्ष | 2026 |
| लाभार्थी | लघु एंव सीमान्त किसान और भूमिहीन कृषि परिवार |
| उद्देश्य | कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देना |
| लाभ | वित्तीय सहायता |
| सहायता राशी | छोटे व सीमान्त किसानो को सालाना 4,000 रुपये। भूमिहीन किसानो को सालाना 12,500 रुपये। |
| श्रेणी | सरकारी योजना ओडिशा |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन। |
| आधिकारिक वेबसाइट | cmkisan.odisha.gov.in |
पात्रता मापतंड
- CM Kisan Yojana Odisha आवेदक ओडिशा राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक एक किसान होना चाहिए।
- आवेदक किसान की आयु 18 या इससे अधिक होनी चाहिए।
- राज्य के लघु एंव सीमान्त किसान या भूमिहीन कृषि परिवार CM Kisan Yojana Odisha के लिए पात्र होगें।
- किसान के पास 2 हेक्टेयर या इससे कम भूमि होनी चाहिए।
- आवेदक किसान किसी सरकारी नौकरी मे या आयकर दाता नही होना चाहिए।
- किसान के पास एकल बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक हो और बैंक खाते की डीबीटी सर्विस सक्रिय हो।
मुख्यमंत्री किसान योजना के लाभ
लघु एंव सीमान्त किसानो के लिए
- CM Kisan Yojana Odisha के तहत छोटे व सीमान्त किसानो को खेती के लिए प्रतिवर्ष 4,000 रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी।
- यह राशी 2,000 रुपये प्रति फसल ऋतु रबी और खरीफ की दो किस्तो मे प्राप्त होगी।
- पहली किस्त अनुखाई माह मे और दूसरी किस्त अक्षय तृतीया माह मे दी जाएगी।
- इस राशी का उपयोग किसान उर्वरक, बीज और कीटनाशक जैसे विभिन्न कृषि इनपुट खरीदने के लिए कर सकते है।
- इसके अलावा श्रम शुल्क तथा खेत मे होने वाले अन्य निवेशो पर होने वाले खर्च को पूरा करने के लिए कर सकते है।
- यह सहायता पीएम किसान योजना के लाभ के अलावा होगा।
भूमिहीन कृषि परिवारो के लिए
- CM Kisan Yojana Odisha के तहत भूमिहीन कृषि परिवारो को तीन किस्तो मे प्रतिवर्ष 12,500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है।
- जिससे उनकी आय व समग्र जीवन स्तर मे सुधार होगा।
- यह लाभ ग्रामीण कृषि अर्थव्यवस्था के विकास के प्रमुख किसानो के लिए है।
- इसमे बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन शामिल है।
- यह योजना कृषि और संबद्ध ग्रामीण क्षेत्र के विकास मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
- जिससे उनकी आय व समग्र क्षेत्र मे बढ़ोतरी होती है।
जरूरी दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- लघु एंव सीमान्त किसानो के लिए कृषि भूमि के दस्तावेज़
- भूमिहीन कृषि परिवारो के लिए एमजीएनआरईजीएस जॉब कार्ड
- मोबाइल नम्बर
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज़ फोटो।
ओडिशा मुख्यमंत्री किसान योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?
- सबसे पहले आपको CM Kisan Yojana Odisha की आधिकारिक वेबसाइट (cmkisan.odisha.gov.in) पर जाना है।
- आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा

- होम पेज पर आपको Farmer Registration का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
- आपके सामने दिशा-निर्देश आएगें उनके पढ़े घोषणा पर टिक करे और Proceed के विकल्प पर क्लिक करें।

- आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना आधार कार्ड नम्बर दर्ज करना है।
- इसके बाद आप कैप्चा कोड दर्ज कर Get OTP के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

- अब आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दिए गए बॉक्स मे दर्ज करना है और Verify के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपको अगले पेज पर किसान के प्रकार का चयन करना है जैसे कि लघु व सीमान्त किसान, मध्यम-वृद्ध किसान, भूमिहीन कृषि परिवार आदि।
- इसके बाद आपने क्षेत्र का चयन करना हैं जैसे कि शहरी व ग्रामीण।
- अब आपको बैंक खाता सीडिंग स्थिति Verify के विकल्प पर क्लिक करना है।
- आपके आधार से लिंक बैंक खाते का विवरण प्रदर्शित होगी आपको इसे चेक करना हैं और आगे बढ़े के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुलेगा जिसमे आपको सभी जरूरी जानकारी भरनी है।
- इसके बाद घोषणा पर चिन्ह लगाना है और सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके मोबाइल नम्बर पर एक टोनक नम्बर प्राप्त होगा जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
- इस प्रकार आप मुख्यमंत्री किसान योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
आवेदन की स्थिति चेक करे
- सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको Farmer Corners के सेक्शन मे Check Status का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।

- अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको आधार नम्बर या टोकन नम्बर दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज कर Show के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति खुलकर आ जाएगी।
लाभार्थी सूची चेक करे
- सबसे पहले आपको सीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको Beneficiary List के सेक्शन मे CM Kisan का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।

- अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको अपने जिला, ब्लॉक व कस्बे का नाम, ग्राम पंचायत का चयन करना है।
- इतना करने के बाद आपको View के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही लाभार्थी सूची आपके सामने खुलकर आ जाएगी
- आप इस लिस्ट को Download के विकल्प पर क्लिक करके पीडीएफ मे डाउनलोड भी कर सकते है।
सम्पर्क विवरण
अगर आप CM Kisan Yojana Odisha 2026 से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।
- हेल्पलाइन नम्बर – 155333